Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Was Natasa Stankovic on video call with Hardik Pandya after ICC T20 World Cup 2024 win fans are making guesses
{"_id":"6680f7fd7f3bb5f4ea0c6f42","slug":"was-natasa-stankovic-on-video-call-with-hardik-pandya-after-icc-t20-world-cup-2024-win-fans-are-making-guesses-2024-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hardik-Natasha: जीत के बाद हार्दिक ने नताशा को किया वीडियो कॉल? अभिनेत्री को लेकर फैंस लगा रहे कई अटकलें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hardik-Natasha: जीत के बाद हार्दिक ने नताशा को किया वीडियो कॉल? अभिनेत्री को लेकर फैंस लगा रहे कई अटकलें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:46 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद काफी भावुक नजर आए। इस दौरान विराट और हार्दिक द्वारा मैदान से ही किए गए वीडियो कॉल ने काफी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
शनिवार को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी हासिल की। भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। आखिरी वक्त तक अपनी धड़कनों पर काबू रख भारतीय टीम ने हार के मुंह से जीत खींच ये ट्रॉफी अपने नाम की है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद काफी भावुक नजर आए। इस दौरान विराट और हार्दिक द्वारा मैदान से ही किए गए वीडियो कॉल ने काफी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी इस जीत के बाद काफी भावुक नजर आ रहे थे। इस बीच मैच के हीरो रहे विराट कोहली और बाकी खिलाड़ियों की आंखों में आंसू नजर आ रहे थे। विराट ने जीत के तुरंत बाद मैदान से ही वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए। उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों से बात की। इस दौरान वह बच्चों के साथ उनके अंदाज में बात करते नजर आए। उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी एक खास पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि भारतीय खिलाड़ियों को भावुक देख उनकी बेटी वामिका भी चिंतित थी।
टी20 विश्व कप में भारत की जीत पर आलिया भट्ट ने जताई खुशी
विराट के अलावा हार्दिक भी जीत के बाद वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए। एक तस्वीर फिलहाल काफी वायरल हो रही है, जिसमें स्टार ऑलराउंडर किसी से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि वह अपनी पत्नी से बात कर रहे थे, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि वह अपनी मां या भाई से बात कर रहे थे। अभी तो यह साफ नहीं हो सका है कि वह किससे बात कर रहे थे, लेकिन नताशा से हार्दिक का वीडियो कॉल पर बात करने की अटकलें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
Abhay Verma: इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' ठुकराने का अभय को है अफसोस, कहा- मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होता
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से हार्दिक और उनकी पत्नी और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के बीच सबकुछ सही नही होने की खबरें तेजी से फैली थीं। इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में काफी कुछ लिखा और कहा जा चुका है। इन बातों को तब हवा मिली थी, जब नताशा ने अपने सरनेम से पांड्या हटा दिया था और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हार्दिक के साथ की सभी तस्वीरें हटा दी थीं। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरार को लेकर खबरें सुर्खियां बनने लगीं। हालांकि, अब तक दोनों के तरफ से इन बातों पर कोई सफाई नहीं दी गयी है।
इंडियन, नायक और शिवाजी के साथ सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाना चाहते थे शंकर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।