{"_id":"69e0c8f2e6c09842f4086896","slug":"tmkoc-sonu-aka-nidhi-bhanushali-slammed-social-media-users-for-trolling-her-after-she-left-show-2026-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: 'तारक मेहता ..' में फिर एंट्री लेंगी पुरानी सोनू भिड़े? निधि भानुशाली ने बताया क्यों हुई थीं ट्रोल","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Exclusive: 'तारक मेहता ..' में फिर एंट्री लेंगी पुरानी सोनू भिड़े? निधि भानुशाली ने बताया क्यों हुई थीं ट्रोल
Nidhi Bhanushali Interview: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल की सोनू का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली ने शो छोड़ने के बाद आए बदलाव पर बात की। अमर उजाला से हुई खास बातचीत में एक्ट्रेस ने अपनी मुश्किलों पर खुलकर बात की।
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली निधि भानुशाली जब इस शो से अलग हुईं, तो उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। स्क्रीन पर सादगी भरी छवि के बाद वह सोशल मीडिया पर अपने असली और बेबाक अंदाज में सामने आईं। इसके बाद उनके इस रूप को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया गया। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में एक्ट्रेस ने शो छोड़ने के बाद आए बदलाव पर बात की।
Trending Videos
2 of 6
निधि भानुशाली
- फोटो : इंस्टाग्राम -@_ninosaur
मैंने सिर्फ वही दिखाया है जो मैं हूं
सोशल मीडिया पर अपने अंदाज को लेकर निधि कहती हैं, ‘शुरुआत में मैं कमेंट्स पढ़ती थी, फिर बहुत दुखी हो जाती थी। बाद में अहसास हुआ कि यह कोई सीधा खतरा नहीं है। कोई अंधेरे कमरे में बैठकर कमेंट लिख रहा है, वह मेरा क्या ही बिगाड़ लेगा। मैं ऐसा कुछ भी शेयर नहीं कर रही हूं, जिससे कोई गलत असर पड़े या जो किसी के लिए नुकसानदेह हो। मैंने सिर्फ वही दिखाया है जो मैं हूं। अब अगर किसी को इससे दिक्कत है, तो मैं क्या कर सकती हूं। इसके बाद मैंने ऐसे कमेंट्स को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
निधि भानुशाली
- फोटो : इंस्टाग्राम -@_ninosaur
'शो छोड़ने के बाद, 7 महीने तक रोड ट्रिप किया'
शो छोड़ने के बाद निधि ने जिंदगी को नए तरीके से जीने का फैसला किया, ‘लगभग 7 महीने तक मैंने रोड ट्रिप किया क्योंकि लॉकडाउन था और मैंने तभी शो छोड़ दिया था। मैंने घर छोड़ दिया था। सोचा, काम तो है नहीं, घर बैठकर क्या करूंगी। मैंने अपनी कार निकाली और निकल गई। कैंपिंग करते हुए देश भ्रमण किया। तब एहसास हुआ कि अपना देश कितना सुंदर है। मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा टीचर सड़क रही है। जब मैं लौटी, तो जिंदगी के प्रति मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया।’
4 of 6
निधि भानुशाली
- फोटो : इंस्टाग्राम -@_ninosaur
‘चार साल काम नहीं किया, माता-पिता ने हर फैसले में साथ दिया’
निधि मानती हैं कि इस सफर में उनके माता पिता का साथ उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने कहा, ‘जब आप बचपन से लगातार काम कर रहे होते हैं, तो एक समय बाद रुकना जरूरी हो जाता है। जब मैंने TMKOC से ब्रेक लिया, तो लगभग 4 साल तक काम नहीं किया। इस दौरान मैंने जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखा। मेरे पेरेंट्स बहुत सपोर्टिव रहे। मैं उनके बारे में किताब लिख सकती हूं। उनकी तरफ से कोई रेसिस्टेंस नहीं मिला। हम बैठकर फैसले लेते हैं और हमेशा एक जैसी सोच रखने की कोशिश करते हैं।’
विज्ञापन
5 of 6
निधि भानुशाली
- फोटो : इंस्टाग्राम -@_ninosaur
‘TMKOC मेरे लिए बंद चैप्टर है, अब वापस नहीं जाऊंगी’
शो में वापसी के सवाल पर निधि साफ तौर पर कहती हैं, ‘देखिए, TMKOC मेरे लिए बंद चैप्टर है ..कई साल से। अगर मुझे फिर से जाना होता, तो मैं शो छोड़ती ही क्यों? एक आर्टिस्ट के तौर पर मेरे लिए ग्रो करना बहुत जरूरी है। इवॉल्व करना और नई चीजें ट्राई करना जरूरी है। मुझे लगता है कि मैंने शो को अपना समय दिया है और जो कर सकती थी, वो किया। अब उस जोन से बाहर निकलकर कुछ नया करने का समय है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।