फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश की भक्ति में लीन हुए सितारे, बप्पा की मूर्ति के साथ आए नजर

Sat, 07 Sep 2024 09:29 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 07 Sep 2024 09:29 AM IST
विज्ञापन
Celebs like Rajshree More Deepshikha Nagpal Sambhavna Seth Smriti Mandhana spotted for Ganesh Chaturthi 2024
पलक मुच्छल-राजश्री मोरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज गणेश चतुर्थी है और हमारे देश में ये उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देशवासी भगवान गणेश का आराधना करते हैं। सभी भक्तजन बप्पा की मूर्ति की स्थापना कर अगले 10 दिनों तक उनकी लगातार पूजा-अराधना करते हैं। महाराष्ट्र में विशेषकर इस उत्सव को काफी हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। इस दौरान वहां गणेश पूजन की अलग रौनक देखने को मिलती है। इस दिन भक्तजन बप्पा को घर लाते हैं, और विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस उत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस बार भी कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा-अराधना की है।

Celebs like Rajshree More Deepshikha Nagpal Sambhavna Seth Smriti Mandhana spotted for Ganesh Chaturthi 2024
संभावना सेठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संभावना सेठ, जो एक मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री, डांसर और टीवी सेलेब्रिटी हैं, वो भी भगवान गणेश के इस पूजन को लेकर उत्साहित नजर आईं। वह अंधेरी में एक पूजा पंडाल के पास नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री बप्पा की प्रतिमा के साथ नजर आईं, जिसे उन्होंने लाल रंग के कपड़े से ढंका हुआ था। अभिनेत्री इस बीच भगवान गणेश के जयकारे लगाती हुई दिखाई पड़ीं। 

Celebs like Rajshree More Deepshikha Nagpal Sambhavna Seth Smriti Mandhana spotted for Ganesh Chaturthi 2024
राजश्री मोरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजश्री मोरे एक मशहूर सोशल मीडिया हस्ती हैं। एक समय पर उनकी और राखी सावंत की काफी अच्छी दोस्ती थी। वो अक्सर राखी सावंत के साथ नजर आया करती थीं। राजश्री भी भगवान गणेश के पूजा पंडाल के पास नजर आईं। इस दौरान वो भी अपने घर बप्पा की मूर्ति ले जाती नजर आईं। उन्होंने लोगों को बप्पा के दर्शन भी कराए और जयकारा भी लगाया। 
Friday Box Office: 'स्त्री 2' को पछाड़ने में निकली 'गोट' की हवा, दूसरे दिन ही कमाई में आई भारी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs like Rajshree More Deepshikha Nagpal Sambhavna Seth Smriti Mandhana spotted for Ganesh Chaturthi 2024
दीपशिखा नागपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपशिखा नागपाल हिंदी सिनेमा की जानी-पहचानी हस्ती हैं। वह एक अभिनेत्री और निर्देशक हैं। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी पर भी काम किया हुआ है। दीपशिखा ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आईं। वह भी अंधेरी में एक पूजा पंडाल के पास अन्य लोगों के साथ भगवान गणेश के जयकारे लगाती नजर आईं। 
कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन हैं मीरा राजपूत, फिटनेस पर भी देती हैं पूरा ध्यान

विज्ञापन
Celebs like Rajshree More Deepshikha Nagpal Sambhavna Seth Smriti Mandhana spotted for Ganesh Chaturthi 2024
स्मृति मंदाना-पलक मुच्छल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मशहूर भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंदाना और लोकप्रिय गायिका पलक मुच्छल भी बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए। स्मृति भी अंधेरी के एक पूजा पंडाल में भगवान का आशीर्वाद लेती नजर आईं। वहीं, पलक मुच्छल भी अपने भाई पलाश के साथ बप्पा की मूर्ति के साथ नजर आए। 

47 की उम्र में लिलेट दूबे ने रखा था फिल्मी दुनिया में कदम


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed