सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chalti Rahe Zindagi: चलती रहे जिंदगी की शूटिंग के दौरान सिद्धांत को हुआ था कोरोना, फिल्म देखकर रो पड़ी थीं मां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 01 Aug 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
Chalti Rahe Zindagi fame Siddhanth Kapoor and Manjari Fadnnis Interaction celebs shares shooting Experience
सिद्धांत कपूर और मंजरी फडनीस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड में बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सिद्धांत कपूर ने अपनी फिल्म 'चलती रहे जिंदगी' के साथ खूब सुर्खियां बटोरी हैं। यह फिल्म पहले से ही दिल जीत रही है और सिद्धांत कपूर के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा बटोर रही है। बता दें कि फिल्म एक लॉकडाउन ड्रामा है, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है। फिल्म कोरोना महामारी के दौरान की मुश्किलों से लेकर इंसानी रिश्तों के बनने-बिगड़ने की कहानियां दिखाई गई थीं।

Trending Videos
Chalti Rahe Zindagi fame Siddhanth Kapoor and Manjari Fadnnis Interaction celebs shares shooting Experience
सिद्धांत कपूर और मंजरी फडनीस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब फिल्म के मुख्य कलाकार सिद्धांत कपूर और मंजरी फडनीस से पूछा गया कि उनका शूटिंग एक्सपीरियंस कैसा था। इस पर मंजरी ने कहा कि शूटिंग एक्पीरियंस काफी अच्छा था। हमने इस लॉकडाउन में शूट किया था, उस समय सिर्फ चार लोग थे। मेरी स्टोरी लॉकडाउन के बाद शुरू हुई तो उस समय क्रू में केवल 10 लोग थे। उस समय हम लोग घर बैठकर काफी बोर हो गए थे तो फिल्म की शूटिंग करना हमारे लिए अच्छे दिनों में से एक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chalti Rahe Zindagi fame Siddhanth Kapoor and Manjari Fadnnis Interaction celebs shares shooting Experience
सिद्धांत कपूर और मंजरी फडनीस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपना शूटिंग अनुभव साझा करते हुए सिद्धांत कपूर ने कहा, "मेरी कहानी को लॉकडाउन में शूट नहीं किया गया। मैं अजय जी का शुक्रगुजार हूं, उनकी वजह से कहानी आगे बढ़ पाई और उस दौरान मुझे कोविड हो चुका था। शूटिंग के दौरान में मुझे स्मेल और टेस्ट का पता नहीं लग रहा था। शूटिंग मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। फिल्म मेरा किरदार काफी सीधा था। तो इस फिल्म को करके मैंने बहुत कुछ सीखा है क्योंकि ग्रे कैरेक्टर बहुत किए हैं मैंने, लेकिन सीधे इंसान की भूमिका पहली बार निभाया है।"

Chalti Rahe Zindagi fame Siddhanth Kapoor and Manjari Fadnnis Interaction celebs shares shooting Experience
सिद्धांत कपूर और मंजरी फडनीस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरव्यू में आगे सिद्धांत से पूछा गया कि आपको कोरोना हो गया था तो शूटिंग पर जाने से क्या आप डर रहे थे। इसका अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "उस समय पूरी दुनिया डरी हुई थी। मास्क लगाकर शूटिंग करना बहुत मुश्किल था। उस समय मुझे पुलिस वालों ने भी पकड़ा था, लेकिन कुछ चीजें ठान लो तो फिर हो ही जाती हैं। मंजरी ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें भी कोरोना हो गया था।"

विज्ञापन
Chalti Rahe Zindagi fame Siddhanth Kapoor and Manjari Fadnnis Interaction celebs shares shooting Experience
सिद्धांत कपूर और मंजरी फडनीस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आगे सिद्धांत ने बताया कि उनकी यह फिल्म उनके पेरेंट्स को काफी पसंद आई है। मम्मी फिल्म देखकर रो पड़ी थीं। उन्होंने मुझे कहा कि अब पॉजिटिव कैरेक्टर करना शुरू कर दो। कोविड में सबको समझ आ गया कि इंसान की जिंदगी कितनी जरूरी है और इंसानियत जो आज के लोग भूल गए हैं, हमारी फिल्म उन सभी विषयों पर प्रकाश डालती है। 

MM Keeravaani: 'पुरस्कार आपको काम नहीं दिलाते, काम हमेशा योग्यता से मिलता है', बोले ऑस्कर विजेता एमएम क्रीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed