Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Chandoo Mondeti was surprised when his friend congratulated him on winning national award for Karthikeya 2
{"_id":"66c06070a8ea441d550f193a","slug":"chandoo-mondeti-was-surprised-when-his-friend-congratulated-him-on-winning-national-award-for-karthikeya-2-2024-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandoo Mondeti: दोस्त ने अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी तो हैरान रह गए थे चंदू मोंडेती, घर पर की थी लक्ष्मी पूजा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chandoo Mondeti: दोस्त ने अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी तो हैरान रह गए थे चंदू मोंडेती, घर पर की थी लक्ष्मी पूजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:04 PM IST
सार
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के एलान के बाद अब कलाकारों का एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है। इस मामले में कलाकारों के प्रशंसक भी पीछे नहीं है और सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से बधाई संदेश भेज रहे हैं।
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के एलान के बाद अब कलाकारों का एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है। इस मामले में कलाकारों के प्रशंसक भी पीछे नहीं है और सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से बधाई संदेश भेज रहे हैं। पहला-पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हर किसी के लिए खास होता है और इस बार निर्देशक चंदू मोंडेती उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पहली बार ये प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है, जिससे वो काफी खुश नजर आ रहे हैं।
'कार्तिकेय 2' फिल्म को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसका निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है। चंदू को जब इस बात की खबर मिली थी कि उन्होंने अवॉर्ड जीत लिया है तो वो हैरान रह गए थे। उन्हें अपने एक दोस्त के जरिए यह खुशखबरी मिली थी, जिसने चंदू को इस उपलब्धि पर बधाई देने के लिए फोन किया था।
चंदू मोंडेती इन दिनों 'थंडेल' फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें नागा चैतन्य और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए चंदू मोंडेती ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना 'कार्तिकेय 2' से जुड़े सभी लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। उन्होंने अपनी इस फिल्म को बहुत खास बताया।
चंदू मोंडेती ने बताया कि उन्होंने घर पर लक्ष्मी की पूजा की थी और उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि शुक्रवार के दिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान कर दिया जाएगा। चंदू ने इसे एक शुभ दिन करार दिया। बता दें कि 'कार्तिकेय 2' 13 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई थी। यह एक मिस्ट्री एक्शन फिल्म है, जिसमें निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा परमेश्वरन और अनुपम खेर ने काम अभिनय किया है।
'कार्तिकेय 2' की कहानी कार्तिकेय नाम के एक डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विश्वासघात और साजिश का शिकार हो जाता है। बचाव के लिए कार्तिकेय को पौराणिक खजाना हासिल करना होता है। चंदू मोंडेती की बात करें तो वो प्रेमम, बल्ड मैरी, सव्यासाची और 'कार्तिकेय 2' के पहले भाग 'कार्तिकेय' का भी निर्देशन कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।