Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Stree 2 Tamannaah Bhatia Aaj Ki Raat Fans compare With Nora Fatehi Song Kamariya
{"_id":"66c04f6146a11cd41103842d","slug":"rajkummar-rao-shraddha-kapoor-stree-2-tamannaah-bhatia-aaj-ki-raat-fans-compare-with-nora-fatehi-song-kamariya-2024-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2: तमन्ना का 'आज की रात' या नोरा का 'कमरिया', फैंस को पसंद आया कौन सा गाना? सोशल मीडिया पर भिड़े यूजर्स","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2: तमन्ना का 'आज की रात' या नोरा का 'कमरिया', फैंस को पसंद आया कौन सा गाना? सोशल मीडिया पर भिड़े यूजर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:58 PM IST
सार
शुरुआत में 'स्त्री 2' में तमन्ना का गाना दर्शकों के बीच जगह बनाने में थोड़ा पीछे रहा था। हालांकि, अब ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दर्शक अभिनेत्री के परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब तक कई यूजर्स इस पर रील बनाने चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आज की रात और कमरिया गाना
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस तबाही मचा दी है। दर्शकों को फिल्म की कहानी से लेकर डायलॉग तक एक-एक चीज बेहद पसंद आ रही है। अमर कौशिक के निर्देशन बनी फिल्म के गाने भी दर्शकों के बीच खूब बवाल मचाए हुए हैं। 'स्त्री 2' के आइटम सॉन्ग 'आज की रात' में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के डांस परफॉर्मेंस ने खूब वाहवाही लूटी है, जबकि 2018 में आई 'स्त्री' में नोरा फतेही आइटम नंबर में नजर आई थीं।
2 of 5
स्त्री 2 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ maddockfilms
'स्त्री 2' के आइटम सॉन्ग 'आज की रात' में तमन्ना भाटिया को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि ये गाना तमन्ना के लिए ही लिखा गया था। उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि 'स्त्री' में नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग 'कमरिया' तमन्ना के गाने से ज्यादा अच्छा था। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर भिड़ गए हैं।
3 of 5
कमरिया गाना
- फोटो : यूट्यूब
'कमरिया' गाने में नोरा फतेही की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस देखने को मिली थी। उनके गाने ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। सोशल मीडिया पर काफी समय तक उनका ये गाना खूब ट्रेंड किया था। ऐसे में कई दर्शक 'स्त्री 2' में नोरा फतेही का डांस मिस करते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर नोरा और तमन्ना के फैंस के बीच बहस देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आज की रात गाना
- फोटो : यूट्यूब
तमन्ना भाटिया के 'आज की रात' की बात करें तो उन्होंने अपनी जबर्दस्त परफॉर्मेंस से गाने में आग लगा दी है। गाने में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी उन्हें घूरते हुए दिखाई दिए हैं। साउथ की मशहूर अभिनेत्री के गानों का दर्शकों में एक अलग ही क्रेज है। वह जिस फिल्म में भी आइटम सॉन्ग करती हैं, उसका लगभग सुपरहिट होना ही माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुरुआत में 'स्त्री 2' में तमन्ना का गाना दर्शकों के बीच जगह बनाने में थोड़ा पीछे रहा था। हालांकि, अब ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दर्शक अभिनेत्री के परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब तक कई यूजर्स इस पर रील बनाने चुके हैं। यूट्यूब पर 'आज की रात' को अब तक 93 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। कई लोगों का कहना है कि इस गाने का आगे नोरा का 'कमरिया' कुछ भी नहीं है। हालांकि, दोनों ही गाने अपनी-अपनी जगह अच्छे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।