सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: ऋषभ शेट्टी और नित्या मेनन को अल्लू अर्जुन ने दी बधाई, दोनों कलाकारों को मिला है राष्ट्रीय पुरस्कार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 17 Aug 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 actor Allu Arjun and NTR congrats Rishab Shetty Nithya Menen for winning 70th National Film Awards
ऋषभ शेट्टी-नित्या मेनन-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टग्राम@rishabshettyofficia/alluarjunonline/nithyamenen

बीते शुक्रवार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 70वें नेशनल अवॉर्ड की घोषणा की गई। इसमें कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वहीं, अभिनेत्री नित्या मेनन को फिल्म  थिरुचित्रम्बलम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। पुरस्कारों के घोषणा के बाद से ही विजेताओं को सोशल मीडिया पर काफी बधाईयां मिल रही हैं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। अब इस कड़ी में अल्लू अर्जुन का नाम भी जुड़ गया है।

Trending Videos
Pushpa 2 actor Allu Arjun and NTR congrats Rishab Shetty Nithya Menen for winning 70th National Film Awards
अल्लू अर्जुन-ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टग्राम@rishabshettyofficia/alluarjunonline

अल्लू अर्जुन ने ऋषभ शेट्टी का दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक हैं। उन्हें देशभर में काफी पसंद किया जाता है। अपनी पिछली फिल्म पुष्पा के बाद से उनकी लोकप्रियता देश-विदेश में काफी बढ़ी है। अभिनेता ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर दोनों विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "सभी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को बधाई। मैं ऋषभ शेट्टी गारू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 actor Allu Arjun and NTR congrats Rishab Shetty Nithya Menen for winning 70th National Film Awards
अल्लू अर्जुन- नित्या मेनन - फोटो : इंस्टग्राम@alluarjunonline/nithyamenen

'पुष्पा 2' अभिनेता ने नित्या मेनन को दी बधाई
'पु्ष्पा 2' अभिनेता ने अभिनेत्री नित्या मेनन को भी बधाई दी। उन्होंने अभिनेत्री के लिए लिखा, " लंबे समय से मेरी दोस्त नित्या मेनन गारू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त करते हुए देख कर मैं काफी खुश हूं। अन्य सभी राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वालों को मेरी शुभकामनाएं।" अल्लू अर्जुन के अलावा, जूनियर एनटीआर और यश जैसे अभिनेताओं ने भी सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। 'केजीएफ' स्टार ने सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी की उपलब्धि और कन्नड़ इंडस्ट्री के लिए गर्व व्यक्त किया।


टीवी की इस हिट हीरोइन की फिल्मों में नहीं चमकी किस्मत

Pushpa 2 actor Allu Arjun and NTR congrats Rishab Shetty Nithya Menen for winning 70th National Film Awards
यश-ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टग्राम@rishabshettyofficia/thenameisyash

यश ने 'कांतारा' की जीत पर बताया कन्नड़ फिल्मों का गर्व
'केजीएफ' फिल्म फ्रेंचाइजी से देश और दुनिया में लोकप्रिय हुए कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार अभिनेता यश ने भी ऋषभ शेट्टी को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर कांतारा अभिनेता को बधाई देते हुए इसे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व बताया। अभिनेता का जवाब देते हुए ऋषभ शेट्टी धन्यवाद अदा किया और 'केजीएफ' की टीम को मिले पुरस्कारों के लिए बधाई दी। 


Gajraj Rao: दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर पोस्ट करने वालों पर गजराज का तंज, कहा-तुरंत छुट्टियों की तस्वीरें आती हैं

विज्ञापन
Pushpa 2 actor Allu Arjun and NTR congrats Rishab Shetty Nithya Menen for winning 70th National Film Awards
ऋषभ शेट्टी-जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टग्राम@rishabshettyofficia/jrntr

जूनियर एनटीआर ने भी दी ऋषभ शेट्टी को बधाई
यश के अलावा जूनियर एनटीआर, जो इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने भी ऋषभ शेट्टी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने जीत की बधाई देते हुए लिखा," कांतारा के लिए आप पूरी तरह से इसके हकदार थे, फिल्म में आपका प्रदर्शन अभी भी मेरे रोंगटे खड़े कर देता है।" अभिनेता ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीतने के लिए कांतारा की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।


जहीर के कंधे पर सिर रख आराम फरमाती नजर आईं सोनाक्षी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed