सब्सक्राइब करें

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री पर लगाया परेशान करने का आरोप, सनसनीखेज खुलासे से सभी हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 17 Aug 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta shared bad experience of working with vivek agnihotri video surfaced on social media
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @iamtanushreeduttaofficial
तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने साल 2005 से लेकर 2010 तक ज्यादातर फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने ‘आशिक बनाया आपने’, ‘भागम भाग’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अभी वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सुर्खियों में फिर भी बनी रहती हैं। अब अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने  ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के साथ काम करने का दुखद अनुभव साझा किया है। एक साक्षात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री यह बताते हुए नजर आ रही हैं कि सेट पर छोटे कपड़े पहनने के बावजूद उन्हें वैन में बैठने नहीं दिया जाता था। सेट पर सिर्फ पांच मिनट देर से आने पर उनके ऊपर चिल्लाया जाता था। एक भी शॉट लिए बिना पूरे दिन तक उन्हें इंतजार करना पड़ता था।

Trending Videos
Tanushree Dutta shared bad experience of working with vivek agnihotri video surfaced on social media
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @iamtanushreeduttaofficial
रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक के साथ साल 2005 में आई ‘चॉकलेट’ में काम कर चुकीं तनुश्री ने फरीदून शहरयार को अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, ‘एक दिन, जब मैं सेट पर पांच मिनट देर से पहुंची, तो वह मुझ पर चिल्लाएं और मुझे अनप्रोफेशनल कहा। कभी-कभी मैं सेट पर  तब आती थी, जब लाइट्स भी नहीं लगी होती थीं, सेट तैयार ही नहीं होता था, लेकिन एक दिन मैं थोड़ा लेट आई, पांच मिनट, ठीक पांच मिनट और वह सेट पर थे सिर्फ ये देखने के लिए कि मैं आई हूं या नहीं।’
Tanushree Datta accuses Vivek Agnihotri of Harassment on the sets of the movie Chocolate made in 2005. (Apparently a few insiders from the industry have also confirmed the same about him)
byu/Ok-Fox-5034 inBollyBlindsNGossip

अनन्या पांडे ने बड़ी बहन को खास अंदाज में बोला हैप्पी बर्थडे
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta shared bad experience of working with vivek agnihotri video surfaced on social media
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @iamtanushreeduttaofficial
तनुश्री ने यह भी बताया कि कैसे फिल्म निर्माता ने उन्हें सेट पर असहज महसूस कराया। कथित तौर पर उन्होंने उन्हें वैन में आराम करने या खुद को रोब से ढकने से मना किया। अभिनेत्री ने कहा, ‘कलाकारों को वैन में आराम करना चाहिए जब वह शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं। खासकर, अगर आपने मुझे इस तरह के कपड़े दिए हैं, मैं कभी रोब भी पहन के बैठती थी तो बोलते थें 'नहीं, अभी शॉट आने वाला है तो इसको उतारो'। वो शॉर्ट स्कर्ट में मुझे पूरी यूनिट के सामने बिठा के रखते थे।’

Tanushree Dutta shared bad experience of working with vivek agnihotri video surfaced on social media
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @iamtanushreeduttaofficial
तनुश्री इससे पहले अभिनेता नाना पाटेकर पर भी आरोप लगा चुकी हैं। अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ ‘मीटू’ भी छेड़ा था। उनके इस आरोप के बाद फिल्म जगत के कई कलाकारों ने खुद के साथ हुई इस तरह की घटनाओं को साझा करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Tanushree Dutta shared bad experience of working with vivek agnihotri video surfaced on social media
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @iamtanushreeduttaofficial
तनुश्री ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। उनकी फिल्मों की लिस्ट में ‘आशिक बनाया आपने’, ‘वीरभद्र’, ‘चॉकलेट’, ‘भागम भाग’, ‘36 चाइना टाउन’, ‘रकीब’, ‘ढोल’, ‘जोखिम’, ‘रफ्तार’, ‘सास बहू और सेंसेक्स’,’अपार्टमेंट’, ‘हमने ली है शपथ’ और अन्य फिल्में शामिल हैं। अभिनेत्री का करियर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन अपनी भूमिकाओं के लिए उन्हें काफी सराहना मिली है।
टीवी की इस हिट हीरोइन की फिल्मों में नहीं चमकी किस्मत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed