अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। यह इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत की है। फिल्म के लिए उन्होंने कई किलो वजन घटाया। ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उन्होंने कठोर वर्कआउट किया है। बीते 18 महीनों से 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक ने अपनी जान झोंक दी है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा कर यह बताया है।
Kartik Aaryan: 18 महीने, 78 सप्ताह, 547 दिन और अथाह परिश्रम... तब जाकर चैंपियन बने कार्तिक, साझा किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे इंटेंस वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। कुछ सेकेंड के वीडियो में अभिनेता ने बीते 18 महीनों की मेहनत को कैद किया है। उन्होंने बताया है कि चैंपियन बनने के लिए उन्हें कितना वक्त लगा है? इसमें 18 महीने, 78 सप्ताह, 547 दिन, 13140 घंटे, 788401 मिनट और 473040863 सेकेंड लगे हैं।
Kalki 2898 AD Trailer: 'कल्कि 2898 एडी' पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
अभिनेता ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'चंदू नहीं चैंपियन है मैं, मुझे लगता है कि यह एक लाइन नहीं है, बल्कि यह एक इमोशन है। मैंने इसके लिए बीते 18 महीनों से इस तरह काम किया है और इस तरह रहा हूं'। यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में हैं।
इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के लिए कार्तिक ने खूब मेहनत की है। मुरलीकांत पेटकर की तरह दिखने के लिए उन्होंने न सिर्फ कठोर वर्कआउट किया है, बल्कि डाइट पर भी पूरा फोकस किया है। इस फिल्म को कबीर खान ने लिखा है और इसका निर्देशन भी उन्होंने किया है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।
Suresh Gopi: सुरेश गोपी ने केरल में पहली बार खुलवाया बीजेपी का खाता, 2019 में 1,21,267 वोट से हारे थे चुनाव
कार्तिक के साझा किए गए वीडियो पर यूजर्स उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बायोपिक किसी भी स्टार के लिए खुद को साबित करने का एक सुनहरा मौका होती है। कार्तिक आपने खुद को साबित कर दिखाया है। आपका ट्रांसफॉर्मेशन, बॉडी लैंग्वेज सबकुछ कमाल है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चंदू चैंपियन को पर्दे पर देखने को उत्साहित हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'आप चुनौतियों का सामना सहजता से करते हैं। यह आपकी खूबी है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रहेगी'।
Meenakshi Seshadri: नई सोच के साथ मीनाक्षी करना चाहती हैं दूसरी पारी का आगाज, बोलीं- मैं नई दोस्ती के लिए..