फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guinness Records: इन हस्तियों को मिल चुका है गिनीज बुक का सम्मान, हाल में ही सूची में शामिल हुए हैं चिरंजीवी

Wed, 25 Sep 2024 11:25 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 25 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi Kumar Sanu Asha Bhosle Jagdish Raj are entertainment celebs who holds Guinness Records
भारतीय सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय मनोरंजन जगत में एक से बढ़कर एक सितारे हुए हैं। इन सितारों ने कई बड़े-बड़े खिताब भी अपने नाम किए हैं। गायकी से लेकर अभिनय तक कई ऐसी हस्तियां रही हैं, जिन्होंने अपने असाधारण प्रतिभा और प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित किया है। इन सितारों ने उन उपलब्धियों को हासिल किया, जो देश में कोई दूसरा नहीं कर सका। इस क्रम में आज हम बात करेंगें, उन हस्तियों की, जिन्हें अपनी असाधारण और अद्वितीय कारनामे की वजह से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सम्मान हासिल है। 

Chiranjeevi Kumar Sanu Asha Bhosle Jagdish Raj are entertainment celebs who holds Guinness Records
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela

चिरंजीवी
इस क्रम में सबसे ताजा नाम है साउथ फिल्मों में मेगास्टार के नाम से मशहूर अभिनेता चिरंजीवी का। उन्हें बीते 22 सितंबर 2024 को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड का सम्मान दिया गया। उन्हें बीते 45 वर्षों में अपनी 156 फिल्मों के 537 गानों में 24000 डांस मूव्स करने के लिए ये सम्मान दिया गया है। हैदराबाद में हुए एक समारोह के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। 

Chiranjeevi Kumar Sanu Asha Bhosle Jagdish Raj are entertainment celebs who holds Guinness Records
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम @asha.bhosle

आशा भोसले
आशा भोसले हिंदी सिनेमा की मशहूर और लोकप्रिय गायिका हैं। उन्होंने कई यादगार और सदाबहार गाने गाए हैं। उन्हें 'दम मारो दम',  'हो जा रंगीला रे' और 'चुरा लिया है तुमने' आदि कई गानों के लिए जाना जाता है। उनके नाम पर साल 1947 से अब तक 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 11,000 से ज्यादा सोलो और डुएट गाने गाने का विश्व रिकॉर्ड है। साल 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने प्रमाणित किया कि उन्होंने इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiranjeevi Kumar Sanu Asha Bhosle Jagdish Raj are entertainment celebs who holds Guinness Records
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार सानू 
कुमार सानू किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। नब्बे के दशक के लोकप्रिय गायक रहे कुमार सानू के गीत आज भी बड़े चाव से सुने जाते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट और कालजयी गाने गाए हैं। कुमार सानू के नाम पर भी गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 1993 में एक दिन में सबसे ज्यादा 28 गाने गाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था। 
छठे दिन 'कहां शुरू कहां खतम' की कमाई में आया मामूली उछाल

विज्ञापन
Chiranjeevi Kumar Sanu Asha Bhosle Jagdish Raj are entertainment celebs who holds Guinness Records
जगदीश राज - फोटो : सोशल मीडिया

जगदीश राज
दिवंगत अभिनेता जगदीश राज मशहूर भारतीय कलाकार थे। उनके नाम पर भी  'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' है। उन्होंने 65 साल के करियर में करीब 144 फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया। सबसे ज्यादा बार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ। साल 2004 में आई फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' में वह आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म में वह डीआईजी बने थे। 
पति जेम्स मिलिरॉन संग रोमांटिक पल गुजारती नजर आईं शमा सिकंदर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed