Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Comedian and actor Rajiv Thakur share his shooting experience of web series IC 814 The Kandahar Hijack
{"_id":"66d5ab6d03d1d397ba0c6e2e","slug":"comedian-and-actor-rajiv-thakur-share-his-shooting-experience-of-web-series-ic-814-the-kandahar-hijack-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajiv Thakur: पहले शो में लोगों को हंसाते थे, फिर 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के सेट पर करते थे सीरियस रोल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajiv Thakur: पहले शो में लोगों को हंसाते थे, फिर 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के सेट पर करते थे सीरियस रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:41 PM IST
सार
द कपिल शर्मा शो, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, कॉमेडी सर्कस का नया दौर, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स और द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दर्शकों को गुदगुदाने वाले कॉमेडियन और अभिनेता राजीव ठाकुर ने इस बार गंभीर रोल करके लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में आतंकवादी का किरदार अदा किया है, जिसे लेकर उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
आईसी 814 द कंधार हाईजैक
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajivthakur007
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
द कपिल शर्मा शो, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, कॉमेडी सर्कस का नया दौर, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स और द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दर्शकों को गुदगुदाने वाले कॉमेडियन और अभिनेता राजीव ठाकुर ने इस बार गंभीर रोल करके लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में आतंकवादी का किरदार अदा किया है, जिसे लेकर उन्होंने अपने अनुभव को साझा किया है।
2 of 5
आईसी 814 द कंधार हाईजैक
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajivthakur007
राजीव ठाकुर ने कहा कि इस सीरीज को शूट करने की यात्रा बहुत रोचक रही। इसे जून-जुलाई 2023 में शूट किया गया था। इस सीरीज में काम करना उनके लिए एकदम अलग तरह का अनुभव रहा, क्योंकि उसी दौरान उनके शो भी चल रहे थे। राजीव ने बताया कि वो शुक्रवार और शनिवार को अमेरिका में शो करते थे और रविवार को फ्लाइट से वापस भारत लौटते थे। शूटिंग करते थे और फिर इसके बाद शो के चले जाते थे और फिर से रविवार को वापस आते थे। शो के लिए भी अलग-अलग शहरों में जाना पड़ता था।
3 of 5
आईसी 814 द कंधार हाईजैक
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajivthakur007
राजीव ने कहा कि लगातार यात्रा करना सीरीज में उनके किरदार के लिहाज से काफी फायदेमंद रहा, क्योंकि यह रोल ऐसा ही था, जो थक चुका है और लगातार यात्रा करने से राजीव भी थक चुके थे। राजीव ने कहा कि भगवान को जब कुछ ठीक करना होता है तो वो तरीका मुश्किल लग रहा होता है, लेकिन सब ठीक हो रहा होता है। उन्होंने बताया कि उन्हें कई कलाकारों ने शो देखने के बाद फोन किया। कुमुद मिश्रा, गजराज और दिव्येंदु ने फोन करके तारीफ की। वहीं, दिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आईसी 814 द कंधार हाईजैक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीरीज के बारे में बात करते हुए राजीव ने कहा कि निर्देशक अनुभव सिन्हा और लेखक ने बहुत रिसर्च की थी। शो 2019 से तैयार किया जा रहा था। उन्होंने पांच साल मेहनत की और रोल के बारे में बहुत विस्तार से समझाया था। उनका किरदार ऐसा था, जो पहली बार कोई अपराध कर रहा है। राजीव ने बताया कि उन्हें जिस तरह से रोल के बारे में समझाया गया, उन्हें खुद भी नहीं पता कि वो कैसे उनके शरीर में घुस गया। उन्होंने कहा कि वो शो में लोगों को हंसा रहे थे और वापस आकर सीरियस रोल करना पड़ रहा था तो इस तरह से ये थोड़ा चुनौतीपूर्ण था।
आईसी 814 द कंधार हाईजैक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजीव ठाकुर ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि अनुभव सर को जब मेरा ऑडिशन भेजा गया था तो उन्होंने तुरंत मुकेश को फोन करके कहा था कि ये राजीव ठाकुर है ना। इसका ऑडिशन मुझे क्यों भेजा। इस पर मुकेश ने कहा कि क्यों ये अच्छा नहीं है क्या? इस पर अनुभव ने जवाब दिया कि अच्छा नहीं होता तो मैं इसे रिजेक्ट करके फेंक देता। फिर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं हो जाएगा कि इसे (राजीव को) स्क्रीन पर विलेन के रोल में देखकर लोग हंस पड़ेंगे और ये थोड़ा रिस्की न हो जाए। फिर छाबड़ा ने कहा कि अगर आप इसे मौका नहीं दोगे तो कौन देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।