फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Sensation: महाकुंभ में दिखी मोनालिसा से पहले ये लोग भी हुए खूब वायरल, जानिए अब क्या कर रहे हैं?

Thu, 20 Feb 2025 09:31 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Feb 2025 09:31 AM IST
सार

सोशल मीडिया एक दिन में ही किसी आम व्यक्ति को खास बना देता है। रातों-रात वायरल कर देता है। अब तक सोशल मीडिया के जरिए कई आम लोग फेमस हो चुके हैं। जानिए, कौन हैं वो लोग? और अब कहां हैं? क्या कर रहे हैं?

विज्ञापन
Common People Viral on Social Media Before Monalisa Ranu Mondal Bhuban Badyakar Sahdev
सोशल मीडिया पर वायरल हुए आम लोग - फोटो : अमर उजाला

मोनालिसा के नाम से मशहूर हुई एक लड़की, इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। यह लड़की महाकुंभ में माला बेचती नजर आई थी। इसकी खूबसूरती की इतनी चर्चा हुई थी, एक डायरेक्टर ने उसे फिल्म में साइन कर लिया। सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने वाली मोनालिसा अकेली नहीं है, उससे पहले भी कई लोग वायरल हुए हैं।

Common People Viral on Social Media Before Monalisa Ranu Mondal Bhuban Badyakar Sahdev
हिमेश रेशमिया के लिए गाया रानू मंडल ने गाना - फोटो : सोशल मीडिया

रानू मंडल
रानू मंडल आपको याद ही होगी, जो एक रेल्वे स्टेशन में गाना गाते हुए वायरल हुई थी। इस महिला को भी सोशल मीडिया ने रातों-रात स्टार बना दिया था। सिंगर हिमेश रेशमिया ने तो रानू मंडल से गाना भी गवाया था। यह गाना भी सोशल मीडिया पर खूब चला। लेकिन इसके बाद रानू मंडल फिर से गुमनामी में खो गई।  अब कभी-कभार कोई यूट्यूबर उनके पास पहुंच जाता है और रानू मंडल की सिंगिंग वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है। 

Common People Viral on Social Media Before Monalisa Ranu Mondal Bhuban Badyakar Sahdev
कच्चा बादाम गाना गाकर हुए मशहूर भुबन - फोटो : सोशल मीडिया

भुबन भंडायकर 
रानू मंडल की तरह की भुबन भंडायकर भी एक रात में वायरल हो गए थे। वह मूंगफली बेचते हुए एक गाना ‘कच्चा बादाम’ गाते थे। इस गाने को किसी ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, वहीं से ये गाना और भुबन काफी वायरल हुए। आगे चलकर वह एक म्यूजिक वीडियो में ‘कच्चा बादाम’ गाना गाते हुए दिखे। लेकिन आगे चलकर वह अपना ही गाना नहीं गा पाए, ना ही उससे पैसे कमा पाए। दरअसल, किसी व्यक्ति ने उसने कुछ पेपर साइन करवा लिए। ऐसे में जब भी वह सोशल मीडिया पर अपना गाना गाते हैं तो कॉपी राइट इश्यू हो जाता है। इससे भुबन के लिए पैसा कमाना मुश्किल हो गया, वह बड़ी मुश्किल से अपना घर चला पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Common People Viral on Social Media Before Monalisa Ranu Mondal Bhuban Badyakar Sahdev
सहदेव ने बादशाह के साथ भी गाया गाना 'बचपन का प्यार' - फोटो : सोशल मीडिया

सहदेव 
सोशल मीडिया पर ही एक स्कूल का बच्चा सहदेव ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए वायरल हुआ था। इस गाने को भी करोड़ों लोगों ने लाइक किया। बाद में इस बच्चे ने भी यही गाना सिंगर बादशाह के साथ भी गाया था। अब यह बच्चा, अपने इंस्टाग्राम पेज पर गाने गाता है और डांस वीडियो बनाता है।

विज्ञापन
Common People Viral on Social Media Before Monalisa Ranu Mondal Bhuban Badyakar Sahdev
गोविंदा के गाने पर डांस करके हुए फेमस संजीव श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
संजीव श्रीवास्तव 
एक शादी में संजीव श्रीवास्तव नाम के शख्स ने एक्टर गोविंदा के स्टाइल में गजब का डांस किया था। उन्हें गोविंदा के गाने का एक-एक स्टेप आता था। इसके बाद संजीव भी खूब वायरल हुए। वह कुछ डांस रियालिटी शो में परफॉर्म करते दिखे। साथ ही गोविंदा के साथ एक एड फिल्म भी संजीव ने शूट किया। इन दिनों भी वह डांस वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed