फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crew: रीमिक्स 'चोली के पीछे' गीत पर इला अरुण की टिप्पणी पर 'क्रू' के संगीत निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Sun, 07 Apr 2024 04:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 07 Apr 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
crew music directors Akshay Raheja IP Singh talk about ila arun reaction on film song choli ke peeche remix
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वहीं, इसके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए। फिल्म में 'चोली के पीछे' के गाने का रीमिक्स भी है, जिसे लोगों ने पसंद भी किया। यह गाना संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की फिल्म 'खलनायक' का है, इस मूल गाने को 'क्रू' के लिए रीक्रिएट किया गया, जिस पर मूल गाने की गायिका इला इला अरुण ने हाल ही में आपत्ति जताई थी। वहीं, अब 'क्रू' के गाने 'चोली के पीछे' के संगीत निर्देशक अक्षय रहेजा और आईपी सिंह ने भी इसी बारे में बात की है।

crew music directors Akshay Raheja IP Singh talk about ila arun reaction on film song choli ke peeche remix
इला अरुण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में दिए साक्षात्कार में इला अरुण ने कहा था कि जब उन्हें इसके बारे में पता चला कि 'चोली के पीछे' गाने को रीक्रिएट किया गया है तो वे हैरान रह गईं। वहीं अब संगीत निर्देशक अक्षय रहेजा ने इला की प्रतिक्रिया पर बात करते हुए कहा कि गायिका की शिकायत यह थी कि उन्हें गाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने गाने या गीत के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। लेबल ने उन्हें सूचित नहीं किया और उन्होंने इस बारे में बात की। वे एक प्रतिष्ठित और मशहूर गायिका हैं और हम उनका बहुत सम्मान करते हैं।
Aruna Irani: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं अरुणा ईरानी, बोलीं- महमूद सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त और गुरु थे

crew music directors Akshay Raheja IP Singh talk about ila arun reaction on film song choli ke peeche remix
फिल्म क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने आगे कहा कि 'क्रू' के गाने को लेकर उन्हें प्रशंसकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों का मानना है कि वे मूल गीत के सार को खूबसूरती से बनाए रखने में कामयाब रहे। उन्होंने इला अरुण या अलका याग्निक की आवाज नहीं बदली और यह गाने के लिए काम आया। वहीं उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि इला अरुण को यह जानकारी क्यों नहीं दी गई थी।
Kareena Girl Gang Party: बेबो ने अपनी गर्ल गैंग के साथ की जमकर मस्ती, मनीष मल्होत्रा के घर हुई पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
crew music directors Akshay Raheja IP Singh talk about ila arun reaction on film song choli ke peeche remix
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में बात करते हुए कि इला को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई, आईपी ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह इला जी और लेबल के बीच है, हम इस पर टिप्पणी करने वाले कोई नहीं हैं। उन्होंने अपना मुद्दा उठाया है और मुझे लगता है वे आपस में काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने रीमिक्स के चलन और इसके भविष्य के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बुराई है। लोग नए गाने बनाते हैं और यहां तक कि रीमिक्स भी बनाते हैं। कभी-कभी मूल काम नहीं करते हैं और कभी-कभी रीमिक्स नंबर काम करते हैं। यह सब दर्शकों की पसंद पर निर्भर करता है। कई बार ऐसा होता है कि मैं बैंड का रीमिक्स संगीत सुनता हूं, इसके बाद मुझे मूल गाना पसंद नहीं आता। यह जरूरी है कि संगीत अच्छा होना चाहिए।

विज्ञापन
crew music directors Akshay Raheja IP Singh talk about ila arun reaction on film song choli ke peeche remix
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म 'क्रू' की बात करें तो यह फिल्म सोने की चोरी पर आधारित है, जिसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के साथ दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म में कपिल शर्मा कैमियो करते नजर आए। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन द्वारा और निर्माता रिया कपूर द्वारा किया गया है। 'क्रू' टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर रही है।
Nora Fatehi Reaction: नोरा ने अक्षय कुमार को दिया करारा जवाब, बोलीं- मैं बहुत लोगों का खर्चा खुद उठाती हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed