बॉलीवुड के सितारे अपने ऐशो-आराम भरे लाइफ के साथ-साथ अपने महंगी गाड़ियां और शौक को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इनमें एक चीज ऐसी है, जो उनकी लाइफस्टाइल में सबसे अहम भूमिका निभाती है। इन सितारों का घर। वैसे तो इंडस्ट्री के अधिकतर सितारे खूबसूरत घरों में रहते हैं, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिनके घर किसी आलीशान महल से कम नहीं, जिनकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे, चलिए आपको इन सितारों के बारे में बताते हैं।
Bollywood Stars House:करोड़ों नहीं अरबों में इन सितारों के आशियाने की कीमत, इस सुपरस्टार का घर है सबसे महंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान का घर फिल्म इंडस्ट्री के आलीशान घरों में गिना जाता है। इस घर की शानो-शौकत किसी जन्नत से कम नहीं, बता दें कि यह घर एक 6 मंजिला सी-फेसिंग इमारत है, जिसे मुंबई शहर की मशहूर जगहों में गिना जाता है। शाहरुख के आलीशान घर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास है। शाहरुख ने इस बंगले को साल 2001 में खरीदा था।
लिस्ट में अगला नाम महानायक अमिताभ बच्चन का है। बिग बी का आलीशान घर 'जलसा' इंडस्ट्री के सबसे बंगलों में गिना जाता है। इस बंगले में अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जलसा' की कीमत 100 करोड़ से 120 करोड़ रुपये है। गौरतलब है कि यह घर अमिताभ को 'सत्ते पे सत्ता' के निर्देशक ने उन्हें तोहफे में दिया था।
लिस्ट में खिलाड़ी कुमार का नाम भी शामिल है। अक्षय कुमार के घर एक सी फेसिंग है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है। जुहू के इस घर के अलावा भी अक्षय कुमार के पास कई घर हैं, इनमें से कुछ विदेशों में भी है।
Kareena Girl Gang Party: बेबो ने अपनी गर्ल गैंग के साथ की जमकर मस्ती, मनीष मल्होत्रा के घर हुई पार्टी
वहीं, अजय देवगन का घर 'शिव-शक्ति भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉलीवुड के सिंघम के आशियाना बी-टाउन के आलीशान घरों में गिना जाता है, जो जुहू में स्थित है। इस घर की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है।
Aruna Irani: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं अरुणा ईरानी, बोलीं- महमूद सिर्फ मेरे अच्छे दोस्त और गुरु थे