बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'क्रू' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। अभिनेत्री इस फिल्म में तब्बू और करीना कपूर के साथ नजर आईं। फिल्म में अभिनेत्रियों की तिकड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं उनकी अदाकारी को भी खूब सराहा। अब कृति सेनन की नई फिल्म को लेकर कुछ चर्चा चल रही हैं, जिसके बाद में अभिनेत्री ने खुलकर बता की। दरअसल, इंडस्ट्री में चर्चा है कि कृति एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्म के लिए सहयोग कर सकती हैं। वहीं अब उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Kriti Sanon: साजिद नाडियाडवाला के साथ फिर काम करने की अफवाह पर कृति ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ तो बात बनेगी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 3 अप्रैल को कृति सेनन को मुंबई में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के कार्यालय के बाहर देखा गया था। अफवाह फैली कि कृति और साजिद के बीच किसी नई फिल्म की चर्चा चल रही है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उनकी यात्रा ने अफवाहों को हवा दे दी। जब अभिनेत्री से इन अटकलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हाल ही में दिए साक्षात्कार में कहा कि जल्द ही इसकी उम्मीद की जा सकती है।
Sports Films: बॉक्स ऑफिस के मैदान में इन स्पोर्ट्स फिल्मों ने तोड़े थे रिकॉर्ड, भारत के बाहर भी छापे थे नोट
कृति सेनन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2014 में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। एक बार फिर साजिद के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा कि साजिद ऐसे व्यक्ति हैं, जिनसे मैं सच्चा प्यार करती हूं। उन्होंने मुझे इंडस्ट्री में लॉन्च किया। उनकी वजह से में आज बॉलीवुड में हूं। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में हम बात कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि कुछ बात बनेगी। यह कोई जल्दबाजी वाली बात नहीं है। बहुत सारे लोग बहुत सारी चीजें पढ़ और लिख रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि कुछ हो सकता है।
Rohit Sharma: 2023 विश्व कप फाइनल को याद कर भावुक हुए रोहित, बोले- मुझे लगा लोग हमसे नाराज हो गए होंगे
वहीं अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्मों के बारे में अपनी इच्छाएं भी व्यक्त कीं। कृति ने कहा कि वे पूरी तरह से कॉमेडी या रोमांटिक फिल्में भी करना चाहती हैं। वहीं, अब इस टिप्पणी से चर्चा है कि यदि साजिद और कृति के बीच किसी नई फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है तो वह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भी हो सकती है। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Srikanth: इस दिन धमाल मचाएगा 'श्रीकांत' का ट्रेलर, दृष्टिहीन उद्योगपति के रूप में राजकुमार की दिखेगी खास झलक
हालांकि, अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि हो सकता है कि कृति 'हाउसफुल 5' का हिस्सा बन सकती हैं। 20 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो ने अक्षय कुमार अभिनीत लोकप्रिय 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित पांचवीं किस्त की घोषणा की थी। 'हाउसफुल 5' फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी द्वारा किया जा रहा है और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया जा रहा है। ऐसे में अटकलें है कि साजिद के साथ कृति इस फिल्म के लिए सहयोग कर सकती हैं।
Bade Miyan Chote Miyan vs Maidaan: मैदान को धूल चटा सकती है अक्षय की फिल्म, पहले दिन कर सकती है धांसू ओपनिंग