फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sports Films: बॉक्स ऑफिस के मैदान में इन स्पोर्ट्स फिल्मों ने तोड़े थे रिकॉर्ड, भारत के बाहर भी छापे थे नोट

Sun, 07 Apr 2024 12:22 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
sports based hindi films broke records at the box office dangal ms dhoni sultan bhaag milkha bhaag maidaan
स्पोर्ट्स फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

आने वाले सप्ताह में भारतीय दर्शकों को एक और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म देखने को मिलेगी। अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' रिलीज के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स पर तगड़ा कारोबार करने वाली है। 'मैदान' बॉक्स ऑफिस के गोल पोस्ट में गोल दागने में कामयाब होगी या नहीं, यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। फिलहाल हम आपको खेल पर बनीं कुछ ऐसे फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

sports based hindi films broke records at the box office dangal ms dhoni sultan bhaag milkha bhaag maidaan
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया

'दंगल'

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। भारत के बाहर भी फिल्म ने अपना परचम लहराया था। पड़ोसी देश चीन में तो 'दंगल' ने झंड़े गाढ़ दिए थे। फिल्म ने वहां 1,000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। यह फिल्म पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी दो बेटियों की कहानी पर आधारित थी। फिल्म में आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम ने भी काम किया था। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। यह भारत में बनी अब तक की बेहतरीन स्पोर्ट्स फिल्मों में से एक है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

sports based hindi films broke records at the box office dangal ms dhoni sultan bhaag milkha bhaag maidaan
सुल्तान - फोटो : सोशल मीडिया

'सुल्तान'

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक कुश्ती पहलवान पर आधारित थी। इसमें सलमान खान ने एक ऐसे हरियाणवी पहलवान का किरदार निभाया था, जो संघर्ष करते हुए ओलंपिक मेडल जीतने में कामयाब हो जाता है। फिल्म में सलमान खान के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sports based hindi films broke records at the box office dangal ms dhoni sultan bhaag milkha bhaag maidaan
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

'एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी'

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी'  क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक थी। फिल्म 30 सितंबर, 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, अनुपम खेर और भूमिका चावला जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। इस फिल्म ने 133 करोड़ का बिजनेस किया था।

विज्ञापन
sports based hindi films broke records at the box office dangal ms dhoni sultan bhaag milkha bhaag maidaan
भाग मिल्खा भाग - फोटो : सोशल मीडिया

'भाग मिल्खा भाग'

'भाग मिल्खा भाग' भी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। यह साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। अभिनेता फरहान अख्तर ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। 'भाग मिल्खा भाग' बॉक्स पर जमकर भागी थी। यह उस साल  दुनियाभर में बॉलीवुड की छठी ऐसी फिल्म थी, जिसने सबसे ज्यादा कमाई की थी। 'भाग मिल्खा भाग' ने भारत में 108 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed