फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Sharma: 2023 विश्व कप फाइनल को याद कर भावुक हुए रोहित, बोले- मुझे लगा लोग हमसे नाराज हो गए होंगे

Sun, 07 Apr 2024 12:17 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 07 Apr 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma talks about loosing 2023 World Cup in The Great Indian Kapil Show said I only heard people prais
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे एपिसोड में क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बतौर मेहमान शामिल हुए। शो के दौरान रोहित शर्मा 2023 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार को याद कर भावुक होते दिखाई दिए। 


Ram Charan-Klin Kaara: इंतजार हुआ खत्म, जन्म के बाद से पहली बार दिखीं राम चरण की बिटिया क्लिन कारा
Rohit Sharma talks about loosing 2023 World Cup in The Great Indian Kapil Show said I only heard people prais
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शनिवार रात को इस शो के दूसरे एपिसोड में क्रिकेटर रोहित शर्मा 2023 विश्व कप फाइनल को याद करते हुए बोले, 'मैच से दो दिन पहले हमारी टीम अहमदाबाद में थी और हमने काफी अच्छे से अभ्यास भी किया था। हमारी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थी।'
Rohit Sharma talks about loosing 2023 World Cup in The Great Indian Kapil Show said I only heard people prais
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित शर्मा अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, '2023 विश्व कप फाइनल के दौरान ऐसा लग रहा था कि मानो हमारी टीम ऑटोपायलट पर खेल रही हो। फाइनल वाले दिन मैच शुरू हुआ तब हमारी शुरुआत भी अच्छी रही।  शुबमन गिल जल्दी आउट हो गए लेकिन फिर विराट कोहली और मेरी साझेदारी हुई। हमें विश्वास था कि हम अच्छा स्कोर हासिल कर सकेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma talks about loosing 2023 World Cup in The Great Indian Kapil Show said I only heard people prais
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

रोहित शर्मा हार के कड़वे अनुभवों को याद करते हुए बोलते हैं,  'मुझे लगता है कि बड़े मैचों में अगर आप शुरुआत में रन बना पाते हैं और सामने वाली टीम पर दबाव बन जाती है, लेकिन हम ऐसा करने में असफल रहे।'
विज्ञापन
Rohit Sharma talks about loosing 2023 World Cup in The Great Indian Kapil Show said I only heard people prais
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित शर्मा की बातों को सुनकर शो की जज अर्चना पूरन सिंह खड़ी होकर उनके लिए तालियां बजाती हुई बोलीं, 'आपने विश्व कप जीता या नहीं, लेकिन आपने सभी भारतीयों का दिल जीत लिया।' उनकी बात सुनकर रोहित शर्मा कहते हैं, 'मुझे लग रहा था कि इस हार के बाद लोग हमसे नाराज हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सबने हमें काफी प्यार और सम्मान दिया।'

Bade Miyan Chote Miyan vs Maidaan: मैदान को धूल चटा सकती है अक्षय की फिल्म, पहले दिन कर सकती है धांसू ओपनिंग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed