फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda-Vasu: गोविंदा की टीम ने वाशु भगनानी के लेट-लतीफी वाले बयान पर जताई नाराजगी, मैनेजर ने किया पलटवार

Sun, 07 Apr 2024 11:14 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 11:14 AM IST
विज्ञापन
Govinda team reacts to allegations of vashu bhagnani during Hero No 1 shoot in Switzerland know full story
गोविंदा और वाशु भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'बड़े मियां और छोटे मियां' रिलीज के लिए तैयार है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से जारी है। हाल ही में एक साक्षात्कार में फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी ने गोविंदा को लेकर बयान दिया था, जिस पर अब गोविंदा के मैनेजर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Govinda team reacts to allegations of vashu bhagnani during Hero No 1 shoot in Switzerland know full story
हीरो नंबर वन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, गोविंदा ने वाशु भगनानी के साथ हीरो नंबर 1, साल 1998 की हिट फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही वाशु ने एक बयान देते हुए साल 1997 में आई हिट फिल्म 'हीरो नंबर 1' की शूटिंग को याद किया था, जिसका निर्देशन डेविड धवन कर रहे थे।

Govinda team reacts to allegations of vashu bhagnani during Hero No 1 shoot in Switzerland know full story
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

वाशु भगनानी ने कहा, 'लोग गोविंदा के बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन मेरा उनके साथ हमेशा से अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। कभी-कभी तो वह दो घंटे पहले भी सेट पर पहुंच जाते थे। वह हमेशा काम वक्त पर खत्म करते थे। हां, स्विट्जरलैंड में 'हीरो नंबर 1' की शूटिंग के दौरान गोविंदा एक बार तीन दिन तक लोकेशन पर नहीं पहुंचे जिसके चलते 75 लोगों की पूरी यूनिट तीन दिन तक बेकार बैठी रही। हालांकि, जब वह पहुंचे तो उन्होंने अपना अधिकतर काम एक ही दिन में पूरा कर लिया जो तारीफ के लायक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda team reacts to allegations of vashu bhagnani during Hero No 1 shoot in Switzerland know full story
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने वाशु भगनानी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। शशि ने वाशु भगनानी के बयान के पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे ऐसी कोई घटना याद नहीं है। गोविंदा की फिल्मों की शूटिंग को लेकर शेड्यूल के हिसाब तालमेल बिठाने की जिम्मेदारी मेरी थी। अगर वे सेट पर दो या तीन घंटे की देरी से आए होंगे तो वह स्वास्थ्य या  उड़ान में देरी के कारण ऐसा हुआ होगा।
Aditi-Siddharth: अदिति राव हैदरी से गुपचुप सगाई पर पहली बार बोले सिद्धार्थ, शादी की डेट पर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Govinda team reacts to allegations of vashu bhagnani during Hero No 1 shoot in Switzerland know full story
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

शशि ने आगे कहा, 'वाशु भगनानी ने भी अपने बयान में यह कहा कि भले ही गोविंदा को देर हो गई, लेकिन उन्होंने अपना सारा काम समय पर पूरा किया। हम उनका सम्मान करते हैं। शुरुआती दिनों में हमने उनके साथ बहुत काम किया है। इतने वर्षों के बाद अब इन सारी बातों का कोई मतलब नहीं है। अगर उन्हें कोई परेशानी है तो हम साथ में बैठकर समाधान निकालने को तैयार हैं'। 
Game Changer: इस दिन से शुरू होगा 'गेम चेंजर' की शूटिंग का अगला शेड्यूल, राम चरण की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed