फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer: इस दिन से शुरू होगा 'गेम चेंजर' की शूटिंग का अगला शेड्यूल, राम चरण की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Sun, 07 Apr 2024 10:23 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 07 Apr 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
ram charan kiara advani S Shankar film Game Changer next schedule to start in Rajahmundry on 20th April 2024
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।  इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग जारी है। वहीं अब फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल पर नई जानकारी सामने आई है।

ram charan kiara advani S Shankar film Game Changer next schedule to start in Rajahmundry on 20th April 2024
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब 'गेम चेंजर' के निर्माता फिल्म के लिए अगला शूटिंग शेड्यूल शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शूटिंग इस महीने ही शुरू होगी। चर्चा है की फिल्म की टीम 20 अप्रैल, 2024 को राजमुंदरी में अपना अगला शेड्यूल शुरू करेगी, जिसके कुछ हिस्सों को दस दिनों के दौरान विजाग में भी शूट किया जाएगा। इस शेड्यूल के बारे में अधिक जानकारी आनी अभी बाकी है।
Rohit Roy: किसी के लिए कड़वाहट नहीं है रोहित के मन में, बोले- मैं कभी किसी कैम्प का हिस्सा नहीं रहा

ram charan kiara advani S Shankar film Game Changer next schedule to start in Rajahmundry on 20th April 2024
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फिल्म की रिलीज को लेकर भी कई बार अपडेट सामने आ चुके हैं। इससे पहले फिल्म के निर्माता दिल राजू ने फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर दिलचस्प खुलासा किया था। फिल्म के निर्माता दिल राजू का कहना है कि फिल्म की रिलीज डेट लगभग लॉक हो चुकी है। हाल ही में एक प्रेस मीट में बात करते हुए दिल राजू ने पुष्टि की कि गेम चेंजर पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
Ranbir Kapoor: नई कार में आलिया भट्ट के साथ नजर आए रणबीर कपूर, पैपराजी से मजाक में कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
ram charan kiara advani S Shankar film Game Changer next schedule to start in Rajahmundry on 20th April 2024
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं। दिल राजू का कहना है कि उन्होंने और निर्देशक एस शंकर ने दो तारीखें तय कर ली हैं और अगले कुछ दिनों में एक तारीख का चयन करेंगे, जो रिलीज के लिए तय तारीख मानी जाएगी। राम चरण अब अपने परिवार के साथ छुट्टियों के लिए थाईलैंड गए थे और अब वे वापस आ गए हैं और ऐसे में एक बार फिर वे फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।
Shabana Raza: पति मनोज बाजपेयी के साथ होगी शबाना रजा की वापसी, साथ काम करने को लेकर मिल गई हरी झंडी

विज्ञापन
ram charan kiara advani S Shankar film Game Changer next schedule to start in Rajahmundry on 20th April 2024
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें फिल्म की तो शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। 'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है।
Wai Shooting Location: चलिए आपको ले चलते हैं महाराष्ट्र के वई, मंदिर, घाट, तालाब देख काशी याद आ जाएगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed