Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Siddharth spoke first time on his secret engagement with Aditi Rao Hydari Know what he says about wedding date
{"_id":"661220bd4912985109001490","slug":"siddharth-spoke-first-time-on-his-secret-engagement-with-aditi-rao-hydari-know-what-he-says-about-wedding-date-2024-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aditi-Siddharth: अदिति राव हैदरी से गुपचुप सगाई पर पहली बार बोले सिद्धार्थ, शादी की डेट पर किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aditi-Siddharth: अदिति राव हैदरी से गुपचुप सगाई पर पहली बार बोले सिद्धार्थ, शादी की डेट पर किया बड़ा खुलासा
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'हीरामंडी' बेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में है, जिन्होंने हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ के साथ निजी समारोह में सगाई की। अब एक कार्यक्रम में सिद्धार्थ ने अदिति के साथ अपनी गुपचुप सगाई की चर्चा पर बात की। इसके साथ ही शादी को लेकर अभिनेता ने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।
2 of 5
सिद्धार्थ
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट्स में अदिति राव हैदरी की शादी की खबर सामने आई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने में तेलंगाना में एक मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, बाद में ये खबर अफवाह साबित हुई और इस जोड़ी ने शादी की जगह सगाई की खबर अपनी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की। इसके बाद से फैंस दोनों सितारों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।
3 of 5
सिद्धार्थ
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एक कार्यक्रम में सिद्धार्थ ने अपनी सगाई को लेकर बात की। सिद्धार्थ ने कहा, 'कई लोगों ने मुझसे कहा कि हमने गुपचुप तरीके से यह सगाई की है। परिवार के साथ निजी तौर पर कोई कार्यक्रम करना और गुपचुप तरीके से कुछ करना, दोनों में बड़ा अंतर है। जिन लोगों को हमने इसमें आमंत्रित नहीं किया वे सोचते हैं कि यह गुपचुप था, लेकिन जो वहां मौजूद थे वे जानते हैं कि यह निजी था'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अदिति-सिद्धार्थ
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस रिश्ते के लिए अदिति की हामी को लेकर सिद्धार्थ ने कहा, मुझे लगता है यह मायने नहीं रखता कि उन्होंने हां कहने में कितना वक्त लिया, मायने ये रखता है कि परिणाम क्या रहा। या तो हां या तो ना। मुझे इस बात की चिंता थी कि वे क्या कहेंगी। सौभाग्य से मैं पास हो गया'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।