फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने की अर्जुन की तारीफ, अभिनेता को मजबूत बताते हुए बोले- 'उसके सितारे भी होंगे बुलंद'

Sun, 07 Apr 2024 09:12 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 09:12 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Boney Kapoor says Arjun Kapoor strongest person know what he says about actor career in details
अर्जुन कपूर-बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसका प्रमोशन जोर-शोर से जारी है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोनी कपूर ने एक साक्षात्कार में बेटे अर्जुन कपूर को लेकर बातचीत की। उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी से अलग होने के वक्त को याद करते हुए अर्जुन को परिवार का सबसे मजबूत सदस्य करार दिया। साथ ही अभिनेता के करियर को लेकर भी बातचीत की।

Boney Kapoor says Arjun Kapoor strongest person know what he says about actor career in details
बोनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साक्षात्कार में बोनी कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह परिवार में सबसे मजबूत है। हालांकि, जहां तक जिंदगी और करियर का सवाल है। वह फिलहाल उसके लिए उतार-चढ़ाव भरा है। किसी तरह की उथल-पुथल से गुजर रहे हैं'। बातचीत के दौरान बोनी ने दावा किया कि वे एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और उनका सितारा भी बुलंद होगा।

Boney Kapoor says Arjun Kapoor strongest person know what he says about actor career in details
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर - फोटो : insta

साक्षात्कार में बोनी कपूर ने माना कि अर्जुन ने माता-पिता का तलाक और फिर अपनी मां के निधन की कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन इसके बावजूद वह उन्होंने मजबूती दिखाई। बोनी ने कहा, 'मैं मोना से अलग हो गया था, इसका खामियाजा उसे अपने स्कूल में भुगतना पड़ा। इसके बाद उनकी मां का निधन हो गया, जो एक बहुत मुश्किल दौरा था'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor says Arjun Kapoor strongest person know what he says about actor career in details
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, अर्जुन के करियर को लेकर बोनी ने कहा, 'अर्जुन में मजबूत बने रहने और खुद को संभालने की ताकत है। इतनी कठिनाई झेलने के बाद उसकी कुछ फिल्में नहीं चलीं, जो एक झटका है, लेकिन उसने खुद को संभाला और असफलताओं के बीच खुद को मजबूत बनाए रखा है। अर्जुन को बस एक सही मौका का इंतजार है। उसने कुछ गलत चुनाव किए हैं, लेकिन उसका समय आएगा'।
Shabana Raza: पति मनोज बाजपेयी के साथ होगी शबाना रजा की वापसी, साथ काम करने को लेकर मिल गई हरी झंडी

विज्ञापन
Boney Kapoor says Arjun Kapoor strongest person know what he says about actor career in details
अर्जुन कपूर - फोटो : social media

गौरतलब है कि अर्जुन निर्देशक रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान और जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ नो एंट्री 2 में भी दिखाई देंगे।
Ranbir Kapoor: नई कार में आलिया भट्ट के साथ नजर आए रणबीर कपूर, पैपराजी से मजाक में कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed