सब्सक्राइब करें

Cricketers turns Entertainer: मनोरंजन जगत में उतरे ये क्रिकेटर्स, कोई बना निर्माता, तो किसी ने किया अभिनय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 19 Jun 2024 07:09 PM IST
सार

कई ऐसे क्रिकेटर भी रहे, जिन्होंने क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद मनोरंजन जगत में कदम रखा। आज हम इस लेख में हम उन क्रिकेटर्स की बात करेंगे, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान से बाहर आ कर मनोरंजन जगत में पांव टिकाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Cricketers like Shikhar Dhawan Mahendra Singh Dhoni Irfan Pathan tried their luck in enetertainment industry
क्रिकेट के बाद मनोरंजन जगत में उतरे ये क्रिकेटर्स - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

भारतीय मनोरंजन जगत में क्रिकेट और फिल्मी दुनिया का एक गहरा नाता रहा है। भारत में क्रिकेट और फिल्म आज भी लोगों के लिए मनोरंजन के प्रमुख विकल्प हैं। अक्सर क्रिकेटर्स और फिल्मी सितारों के अफेयर की खबरें मीडिया में सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसके अलावा कई ऐसे क्रिकेटर भी रहे, जिन्होंने क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद मनोरंजन जगत में कदम रखा। आज हम इस लेख में हम उन क्रिकेटर्स की बात करेंगे, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान से बाहर आ कर मनोरंजन जगत में पांव टिकाने की कोशिश की। 


हल्दी से पहले आउटिंग पर निकले सोनाक्षी-जहीर

Trending Videos
Cricketers like Shikhar Dhawan Mahendra Singh Dhoni Irfan Pathan tried their luck in enetertainment industry
शिखर धवन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

शिखर धवन
इस कड़ी में सबसे ताजा नाम क्रिकेटर शिखर धवन का है। शिखर धवन भारतीय क्रिकट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए कई मौकों पर शानदार पारियां खेल टीम को जीत दिलाई है। हाल में ही उन्होंने अपने चैट शो 'धवन करेंगे' से मनोरंजन जगत में कदम रखा है। इस शो में वह बतौर मेजबान फिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स की मेजबानी करते नजर आए हैं। उनके इस शो के पहले एपिसोड में अभिनेता अक्षय कुमार नजर आए थें, जिन्होंने इस शो पर शिखर के साथ काफी मस्ती भी की थी। धवन के इस शो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ये शो लोकप्रिय ओटीटी प्लैटफॉर्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है। 
Alka Yagnik: अलका याग्निक के साथ आखिर क्या हुआ, बीमारी का कैसे पता चला? पांच सवालों में जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketers like Shikhar Dhawan Mahendra Singh Dhoni Irfan Pathan tried their luck in enetertainment industry
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को हर आईसीसी प्रतियोगिता में ट्रॉफी दिलाई थी। वह भारत के सफलतम कप्तानों में गिने जाते हैं। धोनी की जीवन अपने आप में काफी संघर्ष और फिल्मी रही है, इस वजह से ही उनकी जीवन पर एक सफल फिल्म भी बन चुकी है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने उनकी बायोपिक ड्रामा फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में उनका किरदार निभाया था। क्रिकेट के मैदान से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी खोली है, जिसका नाम 'धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' है। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक तामिल फिल्म भी बनाई गई है, जिसका नाम है 'एलजीएम' यानी लेट्स गेट मैरिड। 
Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी-जहीर के आलोचकों पर बिफरीं स्वरा भास्कर, अंतर-धार्मिक विवाह पर कही यह बात

Cricketers like Shikhar Dhawan Mahendra Singh Dhoni Irfan Pathan tried their luck in enetertainment industry
एस. श्रीसंत - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

एस. श्रीसंत
एस. श्रीसंत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं। उनका क्रिकेट करियर काफी विवादित रहा है। साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जब भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीता था, तब उन्होंने ने ही मिसबाह उल हक का वो यादगार कैच लिया था। क्रिकेट के मैदान पर श्रीसंत ने कई यादगार उपलब्धि अपने और देश के लिए हासिल किए हैं। हालांकि, बाद में मैच फिक्सिंग के विवाद के कारण उन्हें क्रिकेट से दूर होना पड़ा। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत में कदम रखा। उन्होंने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'अक्सर 2' से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद वह 'टीम 5' , 'काबरे', 'केम्पे गौड़ा 2' जैसी कुछ अन्य फिल्मों में भी नजर आए। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी पर भी कुछ शोज किए। साल 2008 में वह 'एक खिलाड़ी एक हसीना में' नजर आए। इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में 'झलक दिखला जा' के सातवें सीजन में भी भाग लिया। वह मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के बारहवें सीजन में भी नजर आ चुके हैं। 
Kiara Advani Trolled: कियारा आडवाणी 'इंडियन आइडल' में गाने की वजह से हो चुकी हैं ट्रोल, सिद्धार्थ बोले- तुम..

विज्ञापन
Cricketers like Shikhar Dhawan Mahendra Singh Dhoni Irfan Pathan tried their luck in enetertainment industry
इरफान पठान - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

इरफान पठान
इरफान पठान एक वक्त पर भारतीय क्रिकेट टीम के पोस्टर ब्वॉय कहे जाते थे। वह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर थे। उन्होंने कई मौकों पर बल्ले और गेंद से भारत को मैच जिताया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक विकेट चटकाया था, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद वह फिलहाल क्रिकेट मैचों में कमेंट्री करते नजर आते हैं। हालांकि, उन्होंने ने भी मनोरंजन जगत में हाथ आजमाया है। वह तमिल फिल्म 'कोबरा' में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में वह मशहूर अभिनेता चियान विक्रम के साथ नजर आए थे।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का एक और पोस्टर हुआ जारी, मरियम के किरदार में इंतजार करती नजर आईं शोभना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed