Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Dalljiet Kaur Has taken a dig at Ex husband Salin Bhanot amid Separation from Nikhil Patel Deets Inside
{"_id":"66b6e11f0faceb4c680cf8f9","slug":"dalljiet-kaur-has-taken-a-dig-at-ex-husband-salin-bhanot-amid-separation-from-nikhil-patel-deets-inside-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dalljiet Kaur: निखिल से अलगाव के बीच दलजीत कौर ने शालीन भनोट पर साधा निशाना, बोलीं- उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dalljiet Kaur: निखिल से अलगाव के बीच दलजीत कौर ने शालीन भनोट पर साधा निशाना, बोलीं- उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:01 AM IST
सार
निखिल पटेल से अलग होने के बाद उन्होंने हाल ही में अपने पूर्व पति शालीन भनोट पर निशाना साधा है। दरअसल, हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने दलजीत के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर इस कठिन समय में शालीन से संपर्क करने के लिए कहा।
विज्ञापन
1 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। निखिल पटेल से अलग होने के बाद उन्होंने हाल ही में अपने पूर्व पति शालीन भनोट पर निशाना साधा है। दरअसल, हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने दलजीत के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर इस कठिन समय में शालीन से संपर्क करने के लिए कहा।
2 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने यूजर के इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शायद वह बहुत बिजी होंगे। दलजीत कौर ने लिखा, 'उन्होंने न तो कोई संदेश भेजा है और न ही संपर्क किया है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें यह जानने में कोई दिलचस्पी है कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ होगा। वह शायद बहुत व्यस्त होंगे।'
3 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
दलजीत कौर की शादी पहले अभिनेता शालीन भनोट के साथ हुई थी। दोनों की मुलाकात शो 'कुलवधू' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। उन्होंने 2009 में शादी की थी, लेकिन 2015 में दलजीत पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद दोनों अलग हो गए थे। दलजीत और शालीन का एक बेटा भी है, जिसका नाम जेडन है। दोनों के अलग होने के बाद उनका बेटा दलजीत के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
दलजीत कौर और निखिल पटेल मार्च 2023 में शादी के बंधन में बंधे। हालांकि, दोनों ने इस साल की शुरुआत में यानी शादी के 10 महीने बाद तलाक के लिए अर्जी दी। निखिल ने भी मई में अपने अलगाव की पुष्टि की थी। अलग होने के बाद अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर निखिल पर आरोप लगाती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दलजीत कौर और निखिल पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
पिछले हफ्ते दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निखिल पर धोखा देने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने लिखा, 'अब मुझे पता है कि विश्वास और वफादारी, प्यार और सम्मान, एकजुटता और प्रतिबद्धता जैसी कोई चीज नहीं थी। यह सब शुरू से ही संख्याओं के बारे में था और वफादारी कभी भी नहीं थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।