सब्सक्राइब करें

Rapper Naezy Birthday: बिग बॉस के घर में अपने शांत स्वभाव से जीता सबका दिल, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Aug 2024 08:24 AM IST
विज्ञापन
Naezy Birthday: Know About Bigg Boss OTT 3 contestant and famous Rapper life and Career
नैजी - फोटो : अमर उजाला

आज नैजी का जन्मदिन है। अगर आपने हाल ही में खत्म हुआ चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का सीजन तीन देखा है तो आपके लिए नैजी के परिचय की जरूरत नहीं। आप तुरंत पहचान गए होंगे। नैजी मशहूर रैपर हैं। उनका असली नाम नावेद शेख है, लेकिन उन्हें पेशेवर नाम नैजी से ही जाना जाता है। बिग बॉस के घर में नैजी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। वे शो के फाइनल तक पहुंचे, जहां मुकाबला सना मकबूल से था। हालांकि, ट्रॉफी सना मकबूल जीत ले गईं, लेकिन इस सीजन में दर्शकों के दिल नैजी ने जीते हैं।

Trending Videos
Naezy Birthday: Know About Bigg Boss OTT 3 contestant and famous Rapper life and Career
नैजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10 अगस्त 1993 को जन्मे नैजी मुंबई के रहने वाले हैं। उनका जन्म मुंबई के कुर्ला में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहिद रजा और मां का नाम फरहीन रजा है। नैजी पहली बार रैप सॉन्ग 'मेरी गली में' से चर्चा में आए थे, जिसमें मशहूर रैपर डिवाइन थे। फिल्म 'गली बॉय' डिवाइन और नैजी पर ही आधारित थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने नैजी का रोल प्ले किया था। भारतीय रैप और हिप-हॉप को रीडिफाइन करने में नैजी और डिवाइन ने अहम रोल प्ले किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naezy Birthday: Know About Bigg Boss OTT 3 contestant and famous Rapper life and Career
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa

नैजी ने साल 2015 में फिल्म 'हे ब्रो' के गाने 'बिरजू' से मूवीज में एंट्री की थी। इस म्यूजिक वीडियो में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, प्रभु देवा और गणेश आचार्य जैसी हस्तियां नजर आई थीं। नैजी एक निम्म मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका बचपन मुंबई के कुर्ला के पड़ोस में स्थित राम बचन चॉल में बीचा। नैजी ने जब रैपर बनने का फैसला किया, तो उन्हें परिवार से काफी लड़ना पड़ा था। 
50 Years Of 5 Rifles: सुपरस्टार के हमशक्लों को लेकर फिल्म बनाने का अनोखा प्रयोग थी '5 राईफल्स', आज 50 साल पूरे

Naezy Birthday: Know About Bigg Boss OTT 3 contestant and famous Rapper life and Career
रैपर नैजी - फोटो : सोशल मीडिया

नैजी के घरवाले इस बात के लिए राजी नहीं थे कि उनका बेटा रैप और हिप-हॉप करे। लेकिन नैजी ने 13 साल की उम्र से ही रैप करना शुरू कर दिया था। पर नैजी को सफलता नहीं मिल रही थी। लाख कोशिश के बावजूद उन्हें वैसा रिजल्ट नहीं मिल पा रहा था, जिसकी इच्छा थी। इससे परेशान होकर नैजी ने 'आफत' नाम से रैप बनाया। यह यूट्यूब पर हिट रहा और इसे करीब 30 लाख व्यूज मिले थे।
Indian Web Series: विदेशी सीरीज की रीमेक हैं, ये भारतीय हिंदी वेब सीरीज, एक में अजय देवगन भी आ चुके हैं नजर
 

विज्ञापन
Naezy Birthday: Know About Bigg Boss OTT 3 contestant and famous Rapper life and Career
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @ naezythebaa

'आफत' रैप के चर्चा में आने के बाद नैजी की जिंदगी पर 'बॉम्बे 70' के नाम से एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई, जिसमें उनकी स्ट्रगल स्टोरी दिखाई गई। इसके बाद जोया अख्तर को उनका म्यूजिक पसंद आया और फिल्म 'गली बॉय' बनी, जिसमें नैजी का किरदार रखा गया। नैजी ने अपने रैप सॉन्ग से सिर्फ शोहरत ही नहीं, बल्कि दौलत भी खूब कमाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 40-45 करोड़ रूपये है।
ZNMD 2: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' की कहानी पर काम कर रहीं जोया? फरहान अख्तर ने दिया फिल्म के सीक्वल पर अपडेट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed