{"_id":"66b6d3fecc22a48deb04764f","slug":"yodha-actor-sidharth-malhotra-graced-the-runway-for-designers-shantnu-and-nikhil-see-photos-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth Malhotra: शांतनु-निखिल के शो में सिद्धार्थ ने बिखेरा जलवा, 70 के दशक के आउटफिट में खींचा सबका ध्यान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sidharth Malhotra: शांतनु-निखिल के शो में सिद्धार्थ ने बिखेरा जलवा, 70 के दशक के आउटफिट में खींचा सबका ध्यान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 10 Aug 2024 08:21 AM IST
सार
सिद्धार्थ मल्होत्रा विंटेज रफल शर्ट के ऊपर वेलवेट का ब्लेजर पहने हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते दिखे। सिद्धार्थ ने रैंप के दौरान मंच पर अचानक डांस कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली में डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिए रनवे की शोभा बढ़ाई। इस दौरान 70 के दशक की झलक देखने को मिली। डिजाइनर जोड़ी ने डिस्को, बोल्ड प्रिंट और टाइमलेस स्टाइल से प्रेरित अपने नए कुत्यूर 2024 का कलेक्शन का प्रदर्शन किया। सिद्धार्थ के लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : एएनआई
इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा विंटेज रफल शर्ट के ऊपर वेलवेट का ब्लेजर पहने हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते दिखे। सिद्धार्थ ने रैंप के दौरान मंच पर अचानक डांस कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस शो में अभिनेता की मां और उनके भाई दर्शकों के बीच बैठे हुए नजर आए।
यह शो पुरानी यादों को ताजा करने वाला था, जिसमें मॉडल्स ने कई शानदार रेट्रो आउटफिट्स पेश किए। बेल बॉटम और रफल्ड शर्ट पहने पुरुष मॉडल सबका ध्यान खींचा। वहीं, महिलाओं ने चमकदार गाउन, रेट्रो सनग्लास, डिस्को ड्रेस और कई तरह के आउटफिट में जलवा बिखेरा। ये सभी ड्रैस 70 के दशक के फैशन से प्रेरित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सबा आजाद
- फोटो : एएनआई
सोशल मीडिया पर इस रैंप शो की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। डिजाइनरों ने अपने कलेक्शन में वेलवेट और सेक्विन जैसे कपड़ों के शानदार आउटफिट पेश किए। डिजाइनर शांतनु और निखिल के इस नए कलेक्शन की खूब प्रशंसा हो रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की रैंप के दौरान की तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सबा आजाद और इमाद शाह
- फोटो : एएनआई
अभिनेत्री और गायिका सबा आजाद ने एक शो में अपनी शानदार गायिकी से रेट्रो माहौल बना दिया। नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह के बेटे इमाद शाह ने सबा के मंच पर आने के दौरान बैकग्राउंड में गिटार बजाया। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया छाई हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।