पिछले कुछ वक्त से दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल के तलाक की अफवाहें चल रही हैं। इन सबके बीच, मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि दलजीत कौर ने निखिल पटेल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। कहा जा रहा है कि दलजीत पहले सोशल मीडिया पर निखिल को फॉलो कर रही थीं, लेकिन अब उन्होंने अनफॉलो कर दिया है।
Dalljiet Kaur: सोशल मीडिया पर दलजीत कौर ने पति निखिल को किया अनफॉलो? और तेज हुईं अलगाव की अटकलें
इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि निखिल पटेल ने दलजीत से शादी के बाद अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदलकर 'गर्ल बॉय डैड' कर दिया था, जो अब बदलकर उन्होंने 'गर्ल डैड' कर दिया है। बता दें कि दलजीत की निखिल के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने शालीन भनोट से शादी रचाई। दलजीत और और शालीन के एक बेटा है। वहीं, निखिल की भी ये दूसरी शादी है और अपनी पहली शादी से उनके एक बेटी है।
दलजीत कौर और निखिल पटेल के अलग होने की अफवाहें इस महीने की शुरुआत में तब शुरू हुईं, जब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी शादी की सभी तस्वीरें अचानक डिलीट कर दीं। एक्ट्रेस के इस कदम से फैंस हैरान रह गए। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने नाम के आगे से पटेल भी हटा दिया। इन सभी बातों ने यह संकेत दिया कि शायद निखिल और दलजीत के रास्ते अलग हो रहे हैं। इसके बाद इनकी टीम ने एक बयान जारी किया, लेकिन इसमें भी सीधे-सीधे ये कहीं जिक्र नहीं किया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है या नहीं।
Guru Randhawa: 'मैं अगर गायक नहीं होता तो मैं कुछ भी नहीं होता', 'कुछ खट्टा हो जाए' स्टार ने कही दिल की बात..
दलजीत की टीम ने बयान जारी करते हुए लिखा, 'दलजीत और उनके बेटे जेडन इंडिया में दलजीत के पिता और मां की सर्जरी के लिए आए हैं। वे अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती हैं। फिलहाल दलजीत कुछ और कमेंट नहीं करना चाहती हैं, क्योंकि बच्चे भी इसमें शामिल हैं। कृपया उनकी निजता का सम्मान करें। सिर्फ इसे ही इकौलता बयान उनकी तरफ से समझें'।
Dange Trailer: 'दंगे' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कॉलेज में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट
दलजीत और निखिल की शादी 10 मार्च 2023 को हुई थी। दोनों ने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में शादी रचाई थी। दलजीत और निखिल दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। दलजीत और निखिल के बीच आ रहीं अनबन की खबरों से फैंस चिंतित हैं।
ohnny Lever: जॉनी ने धर्मेंद्र को बताया जमीन से जुड़ा इंसान, अभिनेता के बारे में साझा किया ये दिलचस्प किस्सा
