बीते कुछ सालों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया। इन भव्य और मेगा बजट फिल्मों में तकनीक का भी विशेष प्रभाव देखने को मिला। साउथ के दिग्गज अभिनेताओं के लिए एक ही फिल्म में लिखे जाने वाली विभिन्न भूमिकाओं को निभाने के लिए तकनीक काफी हद तक मददगार साबित होती है। कई बार बड़े उम्र के अभिनेताओं को युवा दिखाने के लिए भी तकनीक का ही सहारा लिया जाता है। इस कड़ी डी-एजिंग तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिसका उपयोग साउथ की कई बड़ी फिल्मों में होने की चर्चा है।
De Aging Technology: इन साउथ मूवी में डी-एजिंग तकनीक का होगा इस्तेमाल, रजनीकांत-विजय की फिल्में भी हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर फिल्मों में डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल अभिनेताओं को युवा दिखाने के लिए किया जाता है, खासकर फ्लैशबैक सीन के लिए। इससे पहले हॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनेताओं को आकर्षक बनाने और अभिनेताओं की उम्र को कम करके दिखाया गया।
वहीं, अगर साउथ की फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में पहली फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' है। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दलपति विजय मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म में माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स ने इस फिल्म के दो पोस्टर भी जारी कर दिए, जिसके बाद से दर्शकों में इस साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।
Bade Miyan Chote Miyan: अप्रैल में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय-अजय को टक्कर देगा ये सितारा
इसके अलावा लोकेश कनगराज अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में भी डी-एजिंग तकनीक के इस्तेमाल की चर्चा है। फिलहाल लोकेश इस फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
Kashmira Irani Wedding: शादी के बंधन में बंधीं गोविंदा की भांजी कश्मीरा ईरानी, मनमोहक तस्वीरों पर डालें एक नजर
वहीं, 'विक्रम' की भारी सफलता के बाद लोकेश कनगराज के कमल हासन के साथ फिर से काम करने की चर्चा है। रिपोर्ट्स की माने तो लोकेश विक्रम की सीक्वल की प्लानिंग कर रहे है। जिसमें इंडस्ट्री की बड़ी स्टार कास्ट को शामिल किया जाएगा। फिलहाल, मेकर्स की ओर से फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी का दर्शक इंतजार कर रहे हैं।
Celebs Divorce: सालों तक साथ रहने के बाद जुदा हुईं इन सितारों की राहें, खबर ने तोड़ दिया था फैंस का दिल