Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Deadpool and Wolverine Box Office Collection Day 12 Hugh Jackman Ryan reynolds Film total Earnings in india
{"_id":"66b2512989c108eac9001037","slug":"deadpool-and-wolverine-box-office-collection-day-12-hugh-jackman-ryan-reynolds-film-total-earnings-in-india-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deadpool & Wolverine Collection: मजबूती से भारत में आगे बढ़ रही 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', 12वें दिन कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deadpool & Wolverine Collection: मजबूती से भारत में आगे बढ़ रही 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', 12वें दिन कमाए इतने करोड़
हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' विदेशों के साथ-साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी कब्जा जमाए बैठी है। फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस यह फिल्म पहले ही भारत में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही इस फिल्म ने 11वें दिन की कमाई के साथ 'मिशन इम्पॉसिबल 7' को भी पछाड़ दिया था। वहीं अब 12वें दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आज, मंगलवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। अभिनेताओं के प्रदर्शन को भारतीय दर्शकों ने खूब सराहा है। 26 जुलाई को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद फिल्म जबर्दस्त प्रदर्शन करती रही। पहले सप्ताहांत में फिल्म ने 89.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिर फिल्म ने आठवें दिन 4.25 करोड़ रुपये, नौवें दिन 7.25 करोड़ रुपये और दसवें दिन आठ करोड़ रुपये कमाए।
11वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, इस कलेक्शन के बाद फिल्म की कुल कमाई 111.83 करोड़ रुपये हो गई थी, जिसके साथ फिल्म ने टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 की कमाई को पीछे छोड़ दिया था, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 110.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं अब आज फिल्म की कमाई में कल के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
फिल्म ने आज मंगलवार, यानी 12वें दिन एक करोड़ 71 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं इस कलेक्शन के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'डेडपूल और वूल्वरिन' अब तक कुल 113.61 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। अनुमान है कि दूसरे सप्ताहांत तक फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर आगे निकल जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स ने डेडपूल का किरदार निभाया है तो वहीं ह्यू जैकमैन वूल्वरिन की भूमिका में हैं। फिल्म में रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।