पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanvi The Great: दिल्ली सरकार की तरफ से बच्चों को दिखाई जाएगी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट'? CM ने कही ये बात

Mon, 14 Jul 2025 09:37 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 14 Jul 2025 09:37 AM IST
सार

Tanvi The Great Screening: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' देखी है। उन्होंने फिल्म की तारीफ की है और अनुपम खेर को बधाई दी है।
 

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Rekha Gupta will show Tanvi The Great film to children
तन्वी द ग्रेट, सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखा है। अब इस फिल्म को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा है और तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। 
Delhi Chief Minister Rekha Gupta will show Tanvi The Great film to children
तन्वी द ग्रेट - फोटो : एएनआई
दिल्ली की सीएम ने देखी 'तन्वी द ग्रेट'
'तन्वी द ग्रेट' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए देखा है। फिल्म देखने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने दिल छूने वाली प्रेरणादायक कहानी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इच्छा जताई है कि यह फिल्म दिल्ली सरकार की तरफ से बच्चों को दिखाई जानी चाहिए।
Delhi Chief Minister Rekha Gupta will show Tanvi The Great film to children
'तन्वी द ग्रेट' - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
क्या सरकार की तरफ से दिखाई जाएगी फिल्म?
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा 'फिल्म की थीम अपने आप में बहुत अच्छी है। यह जरूरी है कि आज देश का हर बच्चा और दुनिया का हर बच्चा इस फिल्म को देखे। मैं दिल्ली सरकार की तरफ से जितने बच्चों को दिखा सकती हूं, उतने बच्चों को यह फिल्म दिखाना पसंद करूंगी। यह फिल्म दिल छूने वाली और प्रेरणादायक है।'

यह खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: तीसरे दिन 'मालिक' की कमाई में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर छाई रही 'सुपरमैन'
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Rekha Gupta will show Tanvi The Great film to children
तन्वी द ग्रेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupamkherstudio
सीएम रेखा ने अनुपम खेर को दी बधाई
फिल्म के जरिए खास थीम दिखाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने अनुपम खेर और उनकी टीम को बधाई दी है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा 'यह फिल्म बच्चों की भावनाओं से वहां जुड़ती है, जहां दुनिया नहीं देख सकती। अनुपम खेर को इस थीम पर फिल्म बनाने के लिए मैं बधाई देती हूं। मैं उनकी पूरी टीम को बधाई देती हूं। इस फिल्म की कामयाबी के लिए उन्हें बहुत बधाई।'
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Rekha Gupta will show Tanvi The Great film to children
तन्वी द ग्रेट की स्टारकास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @anupamkher

फिल्म की दुनियाभर में हुई तारीफ

फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में शुभांगी दत्त अहम किरदार में हैं। जिन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके साथ जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी और करण ठक्कर भी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में ऑटिज्म से पीड़ित एक लड़की की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग कान और न्यूयॉर्क में हो चुकी है। नेशनल डिफेंस एकेडमी में इस फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed