फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shefali Shah: एमी अवॉर्ड के लिए नामांकित होने पर ऐसा महसूस कर रही हैं शेफाली शाह, बोलीं-काम है तो सब है

Mon, 30 Oct 2023 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 30 Oct 2023 10:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi Crime 2 Actress Shefali shah on Emmy nomination says What do you do with it if I can not do more work
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शेफाली शाह ने 'दिल्ली क्राइम' में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार बखूबी अदा किया। दूसरे सीजन में वह और ज्यादा मजबूत नजर आईं। अपने इस किरदार के लिए उन्हें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 का नामांकन भी मिला है। शेफाली को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। हाल ही में, शेफाली शाह ने इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि इस नामांकन के लिए वह कैसा महसूस कर रही हैं।

Delhi Crime 2 Actress Shefali shah on Emmy nomination says What do you do with it if I can not do more work
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली शाह ने पिछले कुछ वर्षों में 'दिल धड़कने दो', 'डार्लिंग्स' और लोकप्रिय नेटफ्लिक्स शो 'दिल्ली क्राइम' जैसी फिल्मों में प्रदर्शन के साथ जो पहचान हासिल की है, उसके बारे में शेफाली शाह का कहना है कि काम है तो सब कुछ है। अभिनेत्री ने भले ही देर से अपना करियर शुरू किया था, लेकिन अब वह उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, जहां अभिनेत्री को किसी पहचान की जरूरत नहीं है।

Vikram Gokhale: ऐश्वर्या राय के 'पिता' बन छा गए थे विक्रम गोखले, बॉलीवुड के साथ मराठी फिल्मों में भी कमाया नाम

Delhi Crime 2 Actress Shefali shah on Emmy nomination says What do you do with it if I can not do more work
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने पर शेफाली ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह सम्मान कैसा होता है। मुझे नहीं पता कि इसका मेरे लिए या मेरे करियर के लिए क्या मतलब है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बड़ा सम्मान है और इसे पाकर शायद में मन ही मन खुद पर गर्व महसूस कर रही हूं।'

Vikram Gokhale: ऐश्वर्या राय के 'पिता' बन छा गए थे विक्रम गोखले, बॉलीवुड के साथ मराठी फिल्मों में भी कमाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Crime 2 Actress Shefali shah on Emmy nomination says What do you do with it if I can not do more work
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली ने आगे कहा, 'ओटीटी की खूबसूरती यह है कि यह दुनिया भर में पहुंचता है और इन अद्भुत अभिनेताओं में से चुना जाना सच में मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। यह इस बात का प्रमाण है कि मैं जो करती हूं वह अच्छा है। मुझे पसंद है देर आए दुरुस्त आए। ईमानदारी से कहूं तो मुझे खुशी है। इन सभी वर्षों में मेरा करियर वास्तव में काम करने से ज्यादा इंतजार करने पर केंद्रित रहा है।'

Vinod Mehra: तीन शादियां करने के बाद भी रेखा के प्यार में पागल थे विनोद मेहरा? नहीं बस सका दोनों का घर

विज्ञापन
Delhi Crime 2 Actress Shefali shah on Emmy nomination says What do you do with it if I can not do more work
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai

अपने अभिनय को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे करते हुए शेफाली ने कहा, 'अगर मैं और काम नहीं कर सकती तो आप इस सम्मान और प्रशंसा का क्या करेंगे?,लेकिन अब यह काम में तब्दील हो रहा है, जो बहुत अच्छा है। मैं इस सम्मान के लिए खुद को काफी खुशकिस्मत समझती हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed