भारत में पिछले कुछ वर्षों में एनीमे का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ा है, लेकिन इस बार जापानी फिल्म 'डेमन स्लेयर' ने साबित कर दिया है कि अब एनीमे का जादू बड़े पैमाने पर दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। 12 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार शुरुआत की और बॉक्स ऑफिस पर कई भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
{"_id":"68c59a895ff27c28ac0ea1e3","slug":"demon-slayer-box-office-collection-day-2-japanese-animation-beats-teja-sajja-movie-mirai-2025-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Demon Slayer Collection: दूसरे दिन भी 'डेमन स्लेयर' ने मार ली बाजी, कलेक्शन के मामले में 'मिराय' को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Demon Slayer Collection: दूसरे दिन भी 'डेमन स्लेयर' ने मार ली बाजी, कलेक्शन के मामले में 'मिराय' को छोड़ा पीछे
Sat, 13 Sep 2025 09:53 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:53 PM IST
सार
Demon Slayer Box Office Collection Day 2: जापानी फिल्म 'डेमन स्लेयर' का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी जलवा देखने को मिला, जहां फिल्म ने भारतीय फिल्मों को एक बार फिर पछाड़ दिया।
विज्ञापन
डेमन स्लेयर
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमन स्लेयर
- फोटो : एक्स
पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
फिल्म की ओपनिंग ने ही इंडस्ट्री को चौंका दिया। शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन 'डेमन स्लेयर' ने भारत में कुल 13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसमें जापानी भाषा का योगदान सबसे ज्यादा रहा, जबकि अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने साउथ की चर्चित फिल्म 'मिराय' को भी पछाड़ दिया, जिसने पहले दिन 12 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था।
ये खबर भी पढ़ें: Trending Today: मिराय और डेमन स्लेयर का बॉक्स ऑफिस धमाल, हादसे के बाद करिश्मा शर्मा का हाल; पढ़िए बड़ी खबरें

दूसरे दिन भी बना रहा दबदबा
सैकनिल्क के आकंड़ों के मुताबिक शनिवार को फिल्म की कमाई 8.68 करोड़ रही। इस तरह मात्र दो दिनों में डेमन स्लेयर ने 21.68 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। जबकि फिल्म 'मिराय' ने दूसरे दिन 7 करोड़ के आस-पास कलेक्शन किया।

डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल
- फोटो : सोशल मीडिया
एडवांस बुकिंग से ही बना माहौल
फिल्म की रिलीज से पहले ही कई शहरों में टिकटों की एडवांस बुकिंग हाउसफुल रही। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में सिनेमाघरों को मिडनाइट और सुबह 5 बजे तक के शो लगाने पड़े। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई किस तरह से रहती है, ये देखना होगा।
फिल्म की रिलीज से पहले ही कई शहरों में टिकटों की एडवांस बुकिंग हाउसफुल रही। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में सिनेमाघरों को मिडनाइट और सुबह 5 बजे तक के शो लगाने पड़े। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई किस तरह से रहती है, ये देखना होगा।
विज्ञापन
डेमन स्लेयर
- फोटो : एक्स
फिल्म की कहानी
'डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा इनफिनिटी कैसल' मशहूर मंगा सीरीज के इनफिनिटी कैसल आर्क पर आधारित है। कहानी में खलनायक डेमन किंग मुजान, नायक तंजीरो और डेमन स्लेयर कॉर्प्स पर हमला करता है और उन्हें भूलभुलैया जैसे इनफिनिटी कैसल में फंसा देता है। यह फिल्म त्रयी का पहला अध्याय है, जिससे दर्शकों में आगे की कहानियों के लिए और भी उत्सुकता बढ़ गई है।