फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara Box Office Collection Day 14: 'देवरा' की सुस्त चाल बरकरार, 14वें दिन की महज इतनी कमाई

Thu, 10 Oct 2024 10:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 10 Oct 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Devara Box Office Collection Day 14 junior NTR janhvi kapoor movie total earning know here
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जूनियर एनटीआर की ‘देवरा भाग-1’ को लेकर काफी उत्सुकता थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। बड़े बजट की यह फिल्म कमाई के मामले में छोटी ही रह गई। जूनियर एनटीआर के नाम पर इसे ओपनिंग तो तगड़ी मिल गई, लेकिन कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गया, लेकिन इसकी चाल अभी भी सुस्त ही है।


 
Devara Box Office Collection Day 14 junior NTR janhvi kapoor movie total earning know here
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
‘देवरा’ का निर्देशन कोरटाला शिवा ने किया है। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी ने ‘जनता गैराज' नाम की फिल्म की थी।  बॉक्स ऑफिस पर ‘जनता गैराज’ सुपरहिट थी। हालांकि, दोनों का जादू ‘देवरा’ में काम नहीं आया।
Kartik Aaryan: 'भूल भुलैया 3' के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से कार्तिक खुश, नया पोस्टर साझा कर जताया आभार

 
Devara Box Office Collection Day 14 junior NTR janhvi kapoor movie total earning know here
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
‘देवरा’ के बॉक्स ऑफिस कारोबार की बात की जाए तो इसने पहले दिन ही 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसकी बदौलत फिल्म ने पहले सप्ताह में 215.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही फिल्म के कारोबार में जैसे इमरजेंसी ब्रेक लग गया हो। यह धीमी गति से बढ़ने लगी और अपनी रफ्तार को बढ़ाने में नाकाम रही। आठवें दिन इस फिल्म ने छह करोड़, नौवें दिन नौ करोड़ 50 लाख, 10वें दिन 12.65 करोड़ का कारोबार किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Devara Box Office Collection Day 14 junior NTR janhvi kapoor movie total earning know here
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रविवार को मामूली सुधार के बाद दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई एक बार फिर से काफी कम हुई। 11वें दिन इस फिल्म ने पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 12वें दिन फिल्म ने चार करोड़ 65 लाख ही बटोरे। 13वें दिन फिल्म ने चार करोड़ की कमाई की।

 
विज्ञापन
Devara Box Office Collection Day 14 junior NTR janhvi kapoor movie total earning know here
'देवरा पार्ट वन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘देवरा’ के 14वें दिन की कमाई की बात की जाए तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 14वें दिन दो करोड़ 72 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 260.12 करोड़ पहुंच गई है।
Ratan Tata: मधुर भंडारकर ने रतन टाटा के लिए की भारत रत्न की मांग, आमिर खान ने उनके योगदान को बताया अमूल्य
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed