{"_id":"66fc1752defa099e9f0392a6","slug":"devara-box-office-collection-day-5-junior-ntr-janhvi-kapoor-saif-ali-khan-kortala-shiva-total-earning-2024-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devara Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन भी ‘देवरा’ का नहीं चला जादू, जानें अब तक का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Devara Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन भी ‘देवरा’ का नहीं चला जादू, जानें अब तक का कलेक्शन
Tue, 01 Oct 2024 09:08 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दिया। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले दिन जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर दमदार कमाई भी की, साथ ही समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया भी मिली। हालांकि, पहले दिन तो इसने अच्छी कमाई की, लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में 53.70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म को रिलीज हुए आज पांच दिन हो गए। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इसका क्या हाल चल रहा है।
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ने पहले दिन धुआंधार कमाई करते हुए 82.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को लेकर पहले दिन खूब उत्साह देखा गया। हालांकि, दूसरे दिन का कलेक्शन आधा हो गया। दूसरे दिन दर्शक सिनेमाघर आने में थोड़ा कतराने लगे।
Govinda: गोविंदा का हाल जानने बेटी टीना और सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंची अस्पताल, ये लोग आए नजर
Govinda: गोविंदा का हाल जानने बेटी टीना और सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंची अस्पताल, ये लोग आए नजर
'देवरा पार्ट वन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन की कमाई की बात की जाए तो इसका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इसने 53.70 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ फिल्म ने 38.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म रविवार की छुट्टी का फायदा भी नहीं उठा पाई थी। वीकेंड होते हुए भी फिल्म की कमाई उम्मीद के हिसाब से नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
रविवार के दिन 'देवरा' ने मामूली उछाल के साथ 39.9 करोड़ रुपये की कमाई की। देखा जाए तो वीकेंड पर फिल्म की कमाई फिसड्डी ही साबित हुई, क्योंकि इसके पहले दिन का कलेक्शन काफी शानदार रहा था। वहीं, चौथे दिन इसने 68.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ महज 12.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
फिल्म देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
पांचवें दिन की कमाई को देखा जाए तो यह भी निराशाजनक ही है। फिल्म ने मंगलवार को अब तक केवल 8.64 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। फिल्म के लिए अच्छी बात ये है कि यह 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और 200 करोड़ की ओर बढ़ रही है। हालांकि, जिस तरह से इसकी कमाई में गिरावट आ रही है, उस हिसाब से 200 का आंकड़ा छू पाना थोड़ा मुश्किल है। फिल्म ने अब तक कुल 181.99 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विजय ने की रजनीकांत के जल्द स्वस्थ होने की कामना, साझा किया हार्दिक नोट
विजय ने की रजनीकांत के जल्द स्वस्थ होने की कामना, साझा किया हार्दिक नोट