सायरा बानो और दिलीप कुमार 11 अक्तूबर 1966 को शादी के बंधन में बंधे। आज उनकी वेडिंग एनिवर्सरी है। दिलीप साहब अब इस दुनिया में नहीं हैं। कोई भी खास मौका हो सायरा बानो साहब को याद करती हैं और दिल की बातें सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा करती हैं। आज अपने वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्होंने अपनी शादी के कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। और भी कई रोचक बातें उन्होंने बताई हैं। चलिए जानते हैं...
Dilip Kumar-Saira Banu: दिलीप कुमार-सायरा बानो की शादी में उमड़ पड़ी थी फैंस की भीड़, कम पड़ गया था खाना
'ट्रेजडी किंग' के नाम से मशहूर रहे दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी यूं तो नवंबर के महीने में होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से शादी अक्तूबर में हुई और इसके लिए आनन-फानन में तैयारियां की गईं। इसका खुलासा आज की इंस्टाग्राम पोस्ट में सायरा बानो ने किया है। सायरा बानो ने लिखा है मेरी ड्रीम वेडिंग की कुछ बातें आपसे साझा कर रही हूं, जो 58 साल पहले हुई थी। 'दो सितारों का मिलन जमीन पर है मिलन आज की रात,' यह गाना पूरी रात रेडियो बजता रहा था'।
TMKOC: राज अनादकट ने 'बबिता जी' के साथ सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, मुनमुन दत्ता संग रिश्ते का किया खुलासा
सायरा बानो ने आगे लिखा है, 'वह ऐसा दिन था, जिसे मैं चाहती थी कि कभी खत्म न हो। अगर किसी ने मुझसे कहा होता, ' सायरा, तुम्हारे पास असली के लिए पंख हैं, तुम उड़ सकती हो, तो मैं बिना किसी हिचकिचाहट के उन पर यकीन करती। उस दिन सबकुछ असली लगा था'। सायरा बाने ने बताया कि उनकी शादी का जोड़ा लोकल दर्जी ने बनाया था। अभिनेत्री ने लिखा, 'हमारी शादी, जितनी सुंदर थी, उतनी ही अस्त-व्यस्त थी। मेरी शादी का लहंगा एक लोकल दर्जी ने सिला था। हमारे पास अपनी शादी के कार्ड छिपवाने का भी समय नहीं था, क्योंकि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ था, और इसके लिए मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं। अगर हमारे पास अधिक समय होता, तो मेरी मां नसीम बानो, कोई कसर नहीं छोडतीं। डिजाइनर्स से लेकर ज्वैलर्स तक की परेड होती'।
सायरा बानो ने आगे लिखा, 'हमारा निकाल वास्तव में नवंबर में होने वाला था, लेकिन कुछ कारणों से हमें सब जल्दी करना पड़ा। दिलीप साहब ने कलकत्ता से मेरी मां को फोन किया और कहा 'आप एक मौलवी को बुलवाइए और निकाह पढ़वा दीजिए दीजिए'। सायरा बानो ने आगे लिखा, 'दिलीप साहब और मैं बहुत करीब रहते थे। बरात जब मेरे बंगले पर पहुंची तो घोड़ी ढलान से नीचे उतरने लगी, जिससे उस पर लगी छतरी साहब के सेहरे से टकराती रही। जैसे-जैसे हम शादी की रस्मों के साथ आगे बढ़े, फैंस की भारी भीड़ मेरे घर पहुंच गई। उन्हें पता चल गया था कि उनके फेवरेट एक्टर की शादी हो रही है'।
Kajol: दुर्गा पूजा पंडाल में जूते पहनकर घुसे लोग, काजोल का चढ़ा पारा, माइक लेकर सुनाई खरी-खोटी, वीडियो वायरल
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'वहां इतने सारे लोग थे कि मुझे, दुल्हन को निकाह की रस्में निभाने के लिए ऊपरी मंजिल से उतरने में दो घंटे लग गए। आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन हमारे यहां खाने की कमी हो गई थी। सोचिए, सबसे महान सितारों में से एक की शादी में खाना कम पड़ गया। खुद बिन बुलाए मेहमान और फैंस नीचे इकट्ठे थे। इसके बाद जिसे जो कुछ भी मिल रहा था, वे उसे इकट्ठा कर रहे था, ताकि याद रहे कि इस एक्टर की शादी में गए थे। कोई चम्मच उठा रहा था तो कोई फोर्क। यह कमाल का दिन था। मैं तो समझो सातवें आसमान पर थी'। सायरा बानो ने यह भी लिखा है कि उन्होंने यह पोस्ट अस्पताल के बिस्तर से लिखी है।
Actors: अर्जुन कपूर से लेकर अभिषेक बच्चन तक, रावण से प्रेरित हैं इन सितारों के फिल्मी किरदार
