सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan Birthday: काजोल से प्रियंका चोपड़ा तक, इन सितारों ने शहंशाह को दी जन्मदिन की बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 11 Oct 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Priyanka chopra to Kajol Maniesh Paul bollywood celebs extend wishes on Megastar Amitabh Bachchan birthday
प्रियंका चोपड़ा-अमिताभ बच्चन-काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय सिनेमा के सबसे महान और सफल अभिनेताओं में शुमार बिग बी करीब पांच दशक से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर प्रशंसकों में अलग उत्साह है। उनके आवास जलसा के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी अभिनेता को बधाईयां मिल रही हैं। तमाम सितारों ने बिग बी को सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर शुभकामनाएं दी हैं।


Deepika Padukone: 'ओम शांति ओम' के बाद दीपिका की भाषा और टैलेंट का उड़ाया गया था मजाक, 17 साल बाद छलका दर्द

Trending Videos
Priyanka chopra to Kajol Maniesh Paul bollywood celebs extend wishes on Megastar Amitabh Bachchan birthday
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम @kajol

काजोल ने दी महानायक को जन्मदिन की बधाई
अभिनेत्री काजोल ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है। काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो अमित जी। आपने हमेशा हम सभी को प्रेरित किया है। आप सेहतमंद रहें और खुश रहें। आप जैसे हैं, उसी तरह हमेशा चमकते रहें'!

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka chopra to Kajol Maniesh Paul bollywood celebs extend wishes on Megastar Amitabh Bachchan birthday
प्रियंका चोपड़ा-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

देसी गर्ल ने साझा की तस्वीर
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी बिग बी के खास दिन पर तस्वीर साझा कर बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी और अमिताभ बच्चन की तस्वीर शेयर कर शुभकामना संदेश लिखा है।

Priyanka chopra to Kajol Maniesh Paul bollywood celebs extend wishes on Megastar Amitabh Bachchan birthday
मनीष पॉल-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

मनीष पॉल का खास मैसेज
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर मनीष पॉल ने भी पोस्ट साझा किया है और साथ ही खूबसूरत कैप्शन लिखा है। मनीष ने खुद को अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन बताते हुए लिखा है, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर। हमेशा हमें प्रेरित करने के लिए धन्यवाद! आपका फैन बॉय लव यू। आप इसे जानते हैं'।
Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर पोस्टर की भरमार, उमड़ा लोगों का सैलाब, बिग बी के बर्थडे को फैंस ने बनाया यादगार

विज्ञापन
Priyanka chopra to Kajol Maniesh Paul bollywood celebs extend wishes on Megastar Amitabh Bachchan birthday
अमिताभ बच्चन, जलसा के बाहर फैंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जलसा के बाहर छाई फैंस की भीड़
आज सुबह बिग बी को बधाई देने के लिए उनके घर जलसा के बाहर प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छा गए हैं। बिग बी ने अपने आवास पर एक पूजा समारोह का भी आयोजन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed