सब्सक्राइब करें

Vijay 69: अनुपम खेर और चंकी पांडे की 'विजय 69' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, फिल्म का मोशन पोस्टर जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 11 Oct 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Chunky Panday and YRF film Vijay 69 set to release on 8 november 2024 on netflix motion poster out
विजय 69 - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix_in

अनुपम खेर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विजय 69' की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस घोषणा ने इंटरनेट पर हलचल मचाना शुरू कर दिया है और प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


Trending Videos
Anupam Kher Chunky Panday and YRF film Vijay 69 set to release on 8 november 2024 on netflix motion poster out
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

फिल्म का मोशन पोस्टर 
नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर विजय 69 का मोशन पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में अनुपम खेर साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। शर्ट और साइकलिंग शॉर्ट्स पहने अभिनेता साइकिल चलाते हुए सीधे कैमरे की तरफ देख रहे हैं। पोस्टर के साथ निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया है। यह फिल्म 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Chunky Panday and YRF film Vijay 69 set to release on 8 november 2024 on netflix motion poster out
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

फिल्म की कहानी
पोस्टर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'जिंदगी एक रेस नहीं है। यह एक ट्रायथलॉन है। 'विजय 6' 8 नवंबर को रिलीज हो रही है सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।' फिल्म की कहानी की बात करें तो 'विजय 69' एक 69 वर्षीय व्यक्ति की कहानी है, जो अपनी उम्र की सीमाओं के बावजूद ट्रायथलॉन के लिए प्रशिक्षण लेना शुरू करता है। दिल को छू लेने वाली यह फिल्म भावनाओं को हास्य के साथ मिलाकर एक संदेश देगी। 

Anupam Kher Chunky Panday and YRF film Vijay 69 set to release on 8 november 2024 on netflix motion poster out
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के लिए उत्साहित हैं अनुपम खेर
फिल्म के बारे में बात करते हुए खेर ने कहा, 'विजय 69 सिर्फ एक फिल्म नहीं है- यह जुनून, दृढ़ता और अडिग मानवीय भावना का प्रमाण है। यह इस विश्वास को दर्शाता है कि उम्र कभी भी हमारे सपनों को पूरा करने में बाधा नहीं बनती है और जीवन का हर अध्याय नई शुरुआत का मौका देता है। इस भूमिका को निभाना मेरे लिए एक प्रेरणादायक यात्रा रही है और मैं दुनिया भर के दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर इस बेहतरीन कहानी का अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं। 

विज्ञापन
Anupam Kher Chunky Panday and YRF film Vijay 69 set to release on 8 november 2024 on netflix motion poster out
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

टीम का जताया आभार
अनुपम खेर ने इस अवसर के लिए निर्माताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने लेखक और निर्देशक अक्षय रॉय और निर्माता मनीष शर्मा और यशराज फिल्म्स को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया कि मैं सभी को याद दिला सकूं कि उम्र चाहे जो भी हो, महानता की हमारी सभावनाएं असीम हैं।' अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मनीष शर्मा और यशराज फिल्म्स ने मिलकर निर्मित किया है। इसमें चंकी पांडे और मिहिर आहूजा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed