सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan Movies: 'भूल भुलैया 3' से दर्शकों को वश में कर पाएंगे रूह बाबा? जानें पिछली फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 11 Oct 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Pyaar Ka Punchnama Luka Chuppi Bhool Bhulaiyaa 2 Chandu Champion Kartik Aaryan Movies box office Report card
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 3' के साथ दर्शकों के बीच पहुंचने वाले हैं। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी। ट्रेलर जारी हो चुका है और ट्रेंड कर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला क्योंकि 'सिंघम 3' से है, तो इसी के ट्रेलर से अगर तुलनात्मक रूप से देखें तो 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर आगे निकल चुका है। फिल्म का क्या हाल होगा, इस प्रश्न का उत्तर अभी भविष्य के गर्भ में है। लेकिन, इस फिल्म से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री में 13 साल हो गए हैं और 13 ही फिल्में रिलीज हुई हैं। चलिए जानते हैं अभिनेती की फिल्मों का रिपोर्टकार्ड....

Trending Videos
Pyaar Ka Punchnama Luka Chuppi Bhool Bhulaiyaa 2 Chandu Champion Kartik Aaryan Movies box office Report card
'प्यार का पंचनामा' - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार का पंचनामा
कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जो साल 2011 में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औसत रही थी, लेकिन बाद में इसे खूब चर्चा मिली। कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 92 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसका लाइफटाइम कारोबार 9 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था, जिसने पहले दिन 6.80 करोड़ रुपये कमाए थे और लाइफटाइम कलेक्शन 64.1 करोड़ रुपये रहा। इस तरह यह सुपहिट फिल्म साबित हुई। 'प्यार का पंचनामा 2' की अपार सफलता से पहले कार्तिक को दो फ्लॉप का मुंह देखना पड़ा था और ये फिल्में थीं 'आकाशवाणी' (2013) और 'कांची: द अनब्रेकेबल' (2014)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pyaar Ka Punchnama Luka Chuppi Bhool Bhulaiyaa 2 Chandu Champion Kartik Aaryan Movies box office Report card
सोनू के टीटू की स्वीटी - फोटो : इंस्टाग्राम

'सोनू के टीटू की स्वीटी' से 100 करोड़ क्लब में शामिल हुए कार्तिक
इसके बाद साल 2017 में कार्तिक की फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' आई, लेकिन यह फ्लॉप साबित हुई। 2018 में कार्तिक दर्शकों के बीच एक बार फिर धमाकेदार तरीके से पहुंचे। फिल्म का नाम था 'सोनू के टीटू की स्वीटी'। इसमें कार्तिक आर्यन के साथ नुसरत भरूचा नजर आईं। इसकी कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में सनी सिंह भी थे, जो कार्तिक के दोस्त होते हैं। फिल्म ने पहले दिन 6.42 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था। यह कार्तिक के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म साबित हुई। इसका लाइफटाइम कारोबार 108.95 करोड़ रुपये रहा और फिल्म सुपरहिट रही।

Pyaar Ka Punchnama Luka Chuppi Bhool Bhulaiyaa 2 Chandu Champion Kartik Aaryan Movies box office Report card
लुका छिपी - फोटो : सोशल मीडिया

लुका छुपी
साल 2019 में रिलीज हुई ‘लुका छुपी’ कार्तिक आर्यन की अच्छी फिल्मों में से एक है। इसमें कार्तिक के साथ कृति सेनन नजर आई थीं। फिल्म की कहानी में कॉमेडी के साथ लिव इन रिलेशनशिप का मुद्दा उठाया गया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया। इस फिल्म ने पहले दिन 8.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और टोटल कमाई 94.75 करोड़ रुपये रही।  

विज्ञापन
Pyaar Ka Punchnama Luka Chuppi Bhool Bhulaiyaa 2 Chandu Champion Kartik Aaryan Movies box office Report card
पति पत्नी और वो - फोटो : एक्स@bhumipednekar

पति पत्नी और वो
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आई थीं। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 9.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म के नाम से ही साफ है कि इसकी कहानी में पति पत्नी और वो का झोल दिखाया गया था, जिसमें कई मजेदार कॉमेडी सीन्स थे। यह भी हिट रही। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 86.89 करोड़ रुपये रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed