सब्सक्राइब करें

Mallika Sherawat: 'मेरे पैदा होने पर मां डिप्रेशन में चली गई थीं', मल्लिका ने क्यों कही यह बात, जानें वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 11 Oct 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
Vicky Vidya ka Woh Wala Video Mallika Sherawat says family mourned her birth and mother went into depression
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को लेकर चर्चा में चल रही है। फैंस मल्लिका को एक बार फिर स्क्रीन पर देखकर उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में, अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। इसी क्रम में मल्लिका ने एक और खुलासा किया है, जिसे सुन सभी हैरान रह गए हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनके पैदा होने के बाद परिवार वाले खुश नहीं थे, क्योंकि उस वक्त हरियाणा का समाज ऐसा था कि लोगों को बेटी नहीं चाहिए होती थी। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।

Trending Videos
Vicky Vidya ka Woh Wala Video Mallika Sherawat says family mourned her birth and mother went into depression
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat

हाउटरफ्लाई को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया, "मुझे किसी का समर्थन नहीं मिला। न तो मेरी मां और न ही मेरे पिता ने मेरा साथ दिया। मेरे परिवार ने मेरा साथ नहीं दिया, लेकिन इसमें मेरी मां का कोई कसूर नहीं था। समाज ने उन पर उतना प्रेशर डाला था कि हमें तो छोरा चाहिए। ऐसे में वह क्या करतीं।" मल्लिका ने यह भी बताया कि कैसे उनके परिवार ने, कई अन्य लोगों की तरह, पितृसत्ता की सोच को जारी रखा, जिससे उन्हें जिंदगी में काफी कम स्वतंत्रता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya ka Woh Wala Video Mallika Sherawat says family mourned her birth and mother went into depression
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat

मल्लिका ने आगे कहा, "मेरी मां उस समय 17-18 साल की रही होंगी। आप खुद सोचिए कि उनके लिए कितना मुश्किल रहा होगा कि पहले शादी करो फिर मां बनो और फिर लड़की हो जाए और लोग बधाई देने की जगह आपको दस बातें सुना रहे हो। मेरी नानी कहती थीं कि लड़का हो जाए तो जड़ जमीन में चली जाती है। तो मेरी मम्मी की जड़ तो नहीं गई जमीन में क्योंकि उन्हें एक लड़की हो गई।"

Vicky Vidya ka Woh Wala Video Mallika Sherawat says family mourned her birth and mother went into depression
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat

मल्लिका ने आगे महिलाओं के साथ हुए व्यवहार के बारे में बात की और कहा,"पुरुषों ने महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया है, यह एक अलग बात है, लेकिन महिलाओं ने दूसरी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया है, इस बारे में क्या? महिलाएं दूसरी महिलाओं को पितृसत्ता के खूंटे से बांधती रहती हैं और सभी दरवाजे बंद कर देती हैं। वे दूसरी महिलाओं के लिए दरवाजे नहीं खोलतीं।"

विज्ञापन
Vicky Vidya ka Woh Wala Video Mallika Sherawat says family mourned her birth and mother went into depression
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat

अपने बचपन को याद करते हुए मल्लिका ने बताया, “मेरे माता-पिता मेरे और मेरे भाई के बीच भेदभाव करते थे। बड़े होने के दिनों में मैं यह सोचकर बहुत दुखी होती थी कि मेरे माता-पिता मेरे साथ ऐसा क्यों करते हैं। बचपन में मुझे समझ नहीं आता था, लेकिन अब समझ आती है। वो लड़का है उसको विदेश भेजो, उसको पढ़ाओ, उसमें पैसा इन्वेस्ट करो । परिवार की सारी संपत्ति लड़के को जाएगी, पोते को जाएगी। लड़कियों का क्या है?  उनकी शादी हो जाएगी, वे एक जिम्मेदारी हैं, एक बोझ हैं।”

Nayanthara: नयनतारा ने पति संग साझा की रोमांटिक तस्वीरें, फैंस बोले 'परफेक्ट कपल', तारीफ में कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed