{"_id":"6771a43ea6ae5d94d90e7167","slug":"diljit-dosanjh-dedicated-his-concert-to-former-prime-minister-manmohan-singh-paid-tribute-2024-12-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने अपना कॉन्सर्ट पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया समर्पित, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने अपना कॉन्सर्ट पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया समर्पित, दी श्रद्धांजलि
Mon, 30 Dec 2024 01:05 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:05 AM IST
सार
Diljit Dosanjh: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने गुवाहाटी कॉन्सर्ट को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित किया। शो के दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात को निधन हो गया। उनके निधन का पूरा देश शोक मना रहा है। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और दुख जताया। अब पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने अपने गुवाहाटी कॉन्सर्ट में मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दिलजीत ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से सीखे जा सकने वाले जीवन के सबक भी बताए।
दिलजीत दोसांझ।
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
रविवार को दिलजीत दोसांझ ने अपने गुवाहाटी कॉन्सर्ट से एक क्लिप शेयर की की। यह कॉन्सर्ट 29 दिसंबर, 2024 को आयोजित किया गया था। वीडियो में उन्हें डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए देखा जा सकता है, जिनका 26 दिसंबर को निधन हो गया था। दिलजीत ने कॉन्सर्ट को मनमोहन सिंह को समर्पित किया, जिन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोरंजन जगत के दिग्गजों को किया याद, राज कपूर को दिया इस चीज श्रेय

View this post on Instagram
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिलजीत ने पूर्व प्रधानमंत्री की सादगी की तारीफ की
दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह बहुत ही साधारण जीवन जीते थे। उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं उनके जीवन की यात्रा की तरफ देखूं, तो उन्होंने इतना सादा जीवन जिया है, अगर उनको किसी ने बुरा भी बोला, तो उन्होंने कभी उल्टा जवाब नहीं दिया। हालांकि, राजनीति के करियर में ये सबसे मुश्किल काम है।
Baby John: पहले रविवार औंधे मुंह गिरी 'बेबी जॉन', अपनी फ्लॉप फिल्मों के कलेक्शन को भी पार नहीं कर पाए वरुण धवन

- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
मनमोहन सिंह का कहा शेर दोहराया
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने आगे कहा कि हर किसी को उनके जीवन से यह सीखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि किसी पर पलटवार न करें। अभिनेता ने एक शेर दोहराते हुए कहा कि मनमोहन सिंह अक्सर कहा करते थे, 'हजारों जवाबों से मेरी खामोशी अच्छी, न जाने कितने सवालों की आबरू रखे है।'

युवाओं से मनमोहन सिंह से सीख लेने की अपील की
अपने कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने युवाओं से मनमोहन सिंह की तरह जीवन जीने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, क्योंकि जो लोग हमारे बारे में गलत बातें कहते हैं, उन्हें भी भगवान ने बनाया है। उस पर हमारी प्रतिक्रिया ही हमारी परीक्षा है और ऐसी कई चीजें हैं जो देश के युवाओं मनमोहन सिंह से सीखनी चाहिए।