फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी फैन को गिफ्ट किए जूते, कहा- हम पंजाबी सभी से प्यार करते हैं

Mon, 30 Sep 2024 10:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 30 Sep 2024 10:58 AM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh in Concert gifted shoes to Pakistani he gave a message which got the crowd cheering
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर अभिनेता और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। उन्हें सुनने के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं। दिलजीत दोसांझ ने दिल-लुमिनाती टूर के लिए यूरोप में मौजूद यू.के. में मैनचेस्टर कॉन्सर्ट के दौरान एक पाकिस्तानी प्रशंसक को जूते की एक जोड़ी उपहार में दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सिंगर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Diljit Dosanjh in Concert gifted shoes to Pakistani he gave a message which got the crowd cheering
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

दिलजीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला प्रशंसक को हाथ जोड़कर जूते गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। जब महिला प्रशंसक ने बताया कि वह पाकिस्तान से हैं तो दिलजीत ने पंजाबी में जवाब दिया, "चाहे हिंदुस्तान हो या पाकिस्तान, मेरे लिए दोनों एक जैसे हैं। पंजाबी सभी से प्यार करते हैं। सरहदें नेताओं ने बनाई हैं, लेकिन मेरे लिए सभी एक जैसे हैं। मैं अपने देश और पाकिस्तान दोनों के लोगों का स्वागत करता हूं।" मंच छोड़ने से पहले दिलजीत ने प्रशंसक का आभार व्यक्त किया और भीड़ ने तालियां बजाईं।

View this post on Instagram

A post shared by SirfPanjabiyat Media Networks | Rahul Bector (@sirfpanjabiyat)


Diljit Dosanjh in Concert gifted shoes to Pakistani he gave a message which got the crowd cheering
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो को वायरल होते ही लोगों ने फैंस ने दिलजीत की दिल खोलकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'दिलजीत का यही अंदाज हमें भा जाता है। वह काफी डाउन-टू-अर्थ इंसान हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा,' एक कलाकार के लिए फैंस ही सब कुछ होते है, फिर वह चाहे कहीं के भी हो।' एक और यूजर ने लिखा, 'पाजी भारत में आपके कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh in Concert gifted shoes to Pakistani he gave a message which got the crowd cheering
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले दिलजीत के मैनचेस्टर कॉन्सर्ट में अपनी मां और बहन को स्टेज पर वाले का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था। इसमें गायक अपनी मां के सामने झुकते हुए और भीड़ से कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि वह उनकी मां हैं। उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि उनका परिवार उनके कॉन्सर्ट में शामिल होने आया है।

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय से मांगी गई बेटियों के पालन-पोषण से जुड़ी सलाह, अभिनेत्री बोलीं- 'इसकी कोई नोटबुक नहीं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed