सैफ अली खान अपनी हालिया रिलीज 'देवरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिल रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान विलेन की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि उन पर परिवार की अभिनय विरासत को आगे बढ़ाने का कोई दबाव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उनके दो बड़े बच्चे - सारा अली खान और इब्राहिम अली खान पहले से ही अभिनेता हैं।
Saif Ali Khan: 'लोगों के सामने बोलने से डरते हैं तैमूर, लेकिन जेह हैं अच्छे परफॉर्मर', सैफ ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर और जेह अक्सर मीडिया लाइमलाइट में रहते हैं। बहुत छोटी उम्र से ही वे पैपराजी के पसंदीदा बन गए थे। छोटे बेटे जेह हर बार अपने जुदा अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते थे। ऐसे में कई लोग जेह को करीना का छोटा वर्जन भी कहने लगे थे। हालांकि, अब सैफ ने बच्चों के भविष्य को लेकर खुलकर बात की है।
सैफ ने हाल ही में, इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा, "एक अच्छा इंसान, या एक सफल व्यक्ति, या देश की अच्छी सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाना एक फिल्म स्टार होने से अलग है। उन पर अभिनेता बनने का कोई दबाव नहीं है। भले ही मुझे लगता है कि यह एक शानदार काम है।"
बता दें कि रविवार को सोहा ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन के जश्न की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें परिवार के सभी लोग नजर आए, उन्होंने कई तस्वीरों के साथ पोस्ट को कैप्शन दिया, "हैप्पी सेवन।" एक तस्वीर में वह अपनी मामी करीना को केक खिलाती नजर आ रही हैं, और एक तस्वीर में सैफ उनके गाल पर एक प्यारी सी किस देते नजर आ रहे हैं।
दूसरी तस्वीरों में तैमूर और जेह बर्थडे पार्टी का लुत्फ उठाते और अपने कजिन को खास महसूस कराते नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि बर्थडे बैश की थीम जानवरों और पालतू जानवरों के इर्द-गिर्द घूमती रही, क्योंकि बैकग्राउंड में डॉग और बिल्लियों के बड़े-बड़े कटआउट देखे जा सकते हैं। उनके केक के ऊपर एक छोटे से डॉग का भी इमेज था।
Mithun Chakraborty: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, सिनेमा में योगदान के लिए सम्मान