छोटे पर्दे के पॉपुलर शो 'ससुराल सिमर का' में सिमर का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी कड़ी में दीपिका के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है, साथ ही अपने बयान से हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं। अब दीपिका ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Dipika Kakar: 'मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया है', एक्टिंग छोड़ने की खबरों पर दीपिका कक्कड़ ने दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रहीं दीपिका ने खुलासा किया है कि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद एक हाउस वाइफ और मां का जीवन जीना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया, 'मैं प्रेग्नेंसी के इस फेज का आनंद ले रही हूं और अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हूं। उत्साह दूसरे स्तर पर है।' वहीं, अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर सफाई देते हुए कहा है कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है।
Naseeruddin Shah: जिनकी आवाज मायने रखती है, वे डरते हैं..., प्रोपेगेंडा फिल्मों पर क्या बोले नसीरुद्दीन शाह
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में हाउसवाइफ बनने के अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने अभिनय छोड़ने का कोई इरादा नहीं किया था। उन्होंने बस यह कहा था कि वह अपने बच्चे को समय देने के लिए कुछ सालों का ब्रेक जरूर ले सकती है।
Fahmaan Khan: 'गुम है किसी के प्यार में' से नील होंगे बाहर? विराट के रोल के लिए इस अभिनेता को किया गया साइन
दीपिका ने आगे कहा कि काफी साल से डेली सोप में काम करने के बाद एक होममेकर की लाइफ के लिए वह तरसती रही है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उन्होंने पूरी तरह ही अपने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि उनके बयान का सिर्फ इतना मतलब था कि बच्चे के जन्म के बाद अगर उन्हें कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट मिलता है तो जल्दी से काम शुरू नहीं करेंगी।
Avatar The Way of Water: जेम्स कैमरून ने किया शूटिंग के सीक्रेट्स का खुलासा, पढ़िए समंदर की शूटिंग के सारे राज
दीपिका कक्कड़ के करियर की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2010 में 'नीर भरे तेरे नैना देवी' में लक्ष्मी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' में रेखा के किरदार में नजर आईं। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी शो 'ससुराल सिमर का' से हासिल हुई।