फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Director Turns Actor: कैमरे के पीछे से बेहतरीन फिल्में बनाने वाले वो निर्देशक, जो बतौर अभिनेता पर्दे पर आए

Fri, 14 Jun 2024 04:29 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 14 Jun 2024 04:29 PM IST
सार

 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे निर्देशक हुए, जिन्होंने बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया और फिर पर्दे पर बतौर अभिनता भी नजर आए। 

विज्ञापन
Directors like Zoya Akhtar Farhan Akhtar Anurag Kashyap Farah Khan Tigmanshu Dhulia have done acting in films
पर्दे पर अभिनेता बने ये निर्देशक - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

किसी भी फिल्म के निर्माण में एक निर्देशक सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है। निर्देशक के कंधे पर पूरी फिल्म की जिम्मेदारी होती है। निर्देशकों के लिए फिल्म के हर पहलु पर पकड़ होना आवश्यक होता है। इसके अलावा निर्देशक फिल्म से जुड़ी बारीकियों पर भी बराबर ध्यान देता है। ऐसे में निर्देशक के लिए अभिनय क्षमता पर पकड़ होना भी जरूरी होता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे निर्देशक हुए, जिन्होंने बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया और फिर पर्दे पर बतौर अभिनता भी नजर आए। 


सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होते हुए भावुक हुए 'चंदू चैंपियन'

Directors like Zoya Akhtar Farhan Akhtar Anurag Kashyap Farah Khan Tigmanshu Dhulia have done acting in films
अनुराग कश्यप - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

अनुराग कश्यप
इस कड़ी में सबसे ताजा नाम है मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप का। बतौर निर्देशक उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं। अनुराग अपनी 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'गुलाल', 'गैग्स ऑफ वासेपुर' आदि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों की अपनी एक खास शैली है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि, तमाम आलोचनाओं और विवादों के बाद भी उनकी गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशकों में होती है। निर्देशक के अलावा अनुराग बतौर अभिनेता भी नजर आए हैं। उन्होंने जब भी बतौर अभिनेता काम किया है, दर्शकों को वह पसंद आए हैं। उन्होंने 'शागिर्द', 'अकीरा', 'धूमकेतु', 'हड्डी' आदि कई फिल्मों में अभिनय किया है। वह जल्द ही एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'बैड कॉप' में नजर आने वाले हैं, जो 27 जून को डिज्नी+हॉट स्टार पर प्रीमियर होगी। इसके अलावा वह आगामी फिल्म 'राइफल क्लब' से मलयालम सिनेमा में भी डेब्यू करने वाले हैं।
TV Shows: वर्षों बाद इतनी बदल चुकीं एकता कपूर के शो की ये अभिनेत्रियां, आज की हसीनाओं को देती हैं कड़ी टक्कर

 

Directors like Zoya Akhtar Farhan Akhtar Anurag Kashyap Farah Khan Tigmanshu Dhulia have done acting in films
फरहान अख्तर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

फरहान अख्तर 
फरहान हिंदी फिल्मों के जाने माने निर्देशक हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल चाहता है' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने बतौर निर्देशक 'लक्ष्य', 'डॉन' जैसी फिल्में बनाईं। निर्देशन के बाद उन्होंने बतौर अभिनेता भी पर्दे पर कामयाबी हासिल की। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' से पर्दे पर बतौर अभिनेता कदम रखा। फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना भी हुई। इसके बाद वह 'लक बाय चांस', 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक', 'भाग मिल्खा भाग',  'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' आदि फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। बतौर अभिनेता वह आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'तूफान' में नजर आए थे। 
Border 2 Release Date: सैनिक बन धमाल मचाने को तैयार सनी देओल, 'बॉर्डर 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
Directors like Zoya Akhtar Farhan Akhtar Anurag Kashyap Farah Khan Tigmanshu Dhulia have done acting in films
फराह खान कुंदर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

फराह खान कुंदर 
फराह हिंदी सिनेमा की मशहूर कोरियोग्राफर, निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने 80 से भी अधिक फिल्मों में सौ से भी अधिक गानों को कोरियोग्राफ किया है। फराह को उनकी कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। फरहा ने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मैं हूं ना' के साथ बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में शाहरुख खान बतौर मुख्य अभिनेता नजर आए थे। इसके बाद फराह ने 'ओम शांति ओम', 'तीस मार खान' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। कैमरे के पीछे से निर्देशन करने वाली फराह, फिल्म  'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' से बतौर अभिनेत्री पर्दे पर नजर आईं। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में वह अभिनेता बोमन ईरानी के साथ नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से असफल साबित हुई थी। 
Bollywood Actress: क्रिकेटर का रोल निभा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, किसी ने मारे छक्के तो किसी ने उड़ाई गिल्लियां

विज्ञापन
Directors like Zoya Akhtar Farhan Akhtar Anurag Kashyap Farah Khan Tigmanshu Dhulia have done acting in films
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया

तिग्मांशु धूलिया
तिग्मांशु धूलिया हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। उन्होंने अपना करियर मशहूर निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से शुरु किया था। उन्होंने इस फिल्म से बतौर कास्टिंग निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने कुछ फिल्मों की पटकथा भी लिखी। बतौर फिल्म निर्देशक उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म 'हासिल' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'शागिर्द', 'साहब', 'बीबी और गैंगस्टर', 'पान सिंह तोमर' आदि फिल्मों का निर्देशन किया। बतौर अभिनेता वह पहली बार अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के पहले भाग में नजर आए थे। इस फिल्म में वह रामाधीर सिंह का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह खुद की निर्देशित फिल्म 'मिलन टॉकीज' में भी अली फजल के पिता के किरदार में नजर आए थे। 
Chandu Champion Public Review: 'बहुत बढ़िया! कार्तिक ने दिल जीत लिया', दर्शकों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed