आलिया भट्ट की नई फिल्म जिगरा कई विवादों में फंस गई है। 11 अक्तूबर को रिलीज होने के तुरंत बाद फिल्म को लेकर आलोचनाएंं तब शुरू हुईं, जब निर्माता भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने दावा किया कि करण जौहर की फिल्म जिगरा का कंटेंट उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सावी से मिलता-जुलता है। जिगरा की रिलीज के बाद, दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक खाली थिएटर की तस्वीर शेयर की और आलिया भट्ट पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। अब दिव्या ने करण जौहर को भी अपने निशाने पर लिया है और उन पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है।
Divya Khossla: 'मिस्टर करण जौहर मुझे चुप कराने के लिए गलत भाषा...' निर्माता के जवाब से तिलमिलाईं दिव्या खोसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:02 PM IST
सार
हाल ही में, हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दिव्या ने कहा, "आज जब मैं बोलती हूं तो मिस्टर करण जौहर मुझे चुप कराने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। क्या गलत पर आवाज उठाने करने पर किसी महिला को मूर्ख कहना सही है?"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन