Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Priyanka Chopra Wishes Good Luck To Citadel Honey Bunny Co Stars Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu incredible
{"_id":"670f76265e106281870d5991","slug":"priyanka-chopra-wishes-good-luck-to-citadel-honey-bunny-co-stars-varun-dhawan-samantha-ruth-prabhu-incredible-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल हनी बनी के वरुण धवन-सामंथा को दी शुभकामनाएं, लिखा खास नोट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल हनी बनी के वरुण धवन-सामंथा को दी शुभकामनाएं, लिखा खास नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:48 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल के मूल अमेरिकी संस्करण में जासूस एजेंट नादिया सिंह की भूमिका निभाई थी। प्रियंका ने हिंदी संस्करण में सिटाडेल हनी बनी को लेकर वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु को सीरीज के लिए शुभकामनाएं दी और एक नोट भी लिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल के मूल अमेरिकी संस्करण में जासूस एजेंट नादिया सिंह की भूमिका निभाई थी। प्रियंका ने हिंदी संस्करण में सिटाडेल हनी बनी को लेकर वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु को सीरीज के लिए शुभकामनाएं दी और एक नोट भी लिखा।
प्रियंका चोपड़ा ने आगामी एक्शन से भरपूर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी के ट्रेलर की जमकर प्रशंसा की। बीते मंगलवार को, निर्माताओं ने सीरीज का पहला आधिकारिक ट्रेलर जारी किया, जिसमें वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिकाओं में नजर आए, जहां ट्रेलर को पहले ही कई बॉलीवुड हस्तियों ने सराहा है, वहीं इस लिस्ट में अब प्रियंका का नाम भी शामिल हो गया है।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर को फिर से पोस्ट करते हुए, प्रियंका ने लिखा, "वापस वहीं जहां नादिया के लिए यह सब शुरू हुआ... मूल कहानी... सिटाडेल हनी बनी, ट्रेलर अब आउट हो गया है।" आगे प्रियंका ने वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु के अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें अविश्वसनीय कहा।
प्रियंका ने रिचर्ड मैडेन के साथ सिटाडेल के मूल अमेरिकी संस्करण में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्हें नादिया सिंह के रूप में देखा गया था, जो एक बेहद कुशल सिटाडेल जासूस एजेंट है। बहरहाल, प्रियंका सिटाडेल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका से पहले सिटाडेल हनी बनी के ट्रेलर की प्रशंसा आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, करण जौहर, जान्हवी कपूर, मानुषी छिल्लर और बाकी हस्तियों ने की थी। आलिया ने सिटाडेल हनी बनी के अभिनेताओं की तारीफ करते हुए उन्हें अपना “पसंदीदा” बताया। फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा कि वह शो देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। अर्जुन कपूर ने लिखा, "अपनी सीट बेल्ट बांध लें, क्योंकि यह एक शानदार सफर होने वाला है"
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक रिलीज से पहले कार्तिक ने साझा किया BTS वीडियो, फैंस उत्साहित
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।