करीना कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर काफी चर्चा में हैं। 'सिंघम अगेन' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर भी रिलीज हो गया है और इसे दर्शकों की काफी सराहना भी मिल रही है। फिल्म में करीना कपूर एक बार फिर अवनी के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं। अब हाल ही में, करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर के नामकरण पर हुए विवाद पर खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने बताया है कि लोगों ने उन्हें तैमूर का नाम बदलने का भी सुझाव दिया था।
Kareena Kapoor: तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद के वक्त बेबो का याद आई राज कपूर की सलाह, बोलीं- आदत लगानी होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाम को लेकर उठे विवाद के बारे में खुलकर बात की है। मिस मालिनी शोबिज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया कि इस विवाद ने उन्हें कैसे प्रभावित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान इस मामले में बहुत शांत थे"।
अभिनेत्री ने इस पूरी घटना के दौरान अपने दादा राज कपूर की उस सलाह को भी याद किया, जो उन्होंने बेबो को दी थी। राज कपूर ने अभिनेत्री को बताया था कि जब लोग मशहूर हस्तियों के बारे में बात करते हैं तो कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए। राज कपूर ने करीना से कहा था कि अगर वह स्टार बनना चाहती हैं तो उन्हें दिल को पत्थर बनाना होगा और इन बातों की आदत लगानी होगी।
करीना ने कहा कि उन्होंने उनसे कहा था कि अगर लोग “तुम्हारे बारे में बात कर रहे हैं, अच्छा या बुरा, तो वे तुम्हारे बारे में बात कर रहे हैं, नहीं वे बात क्यों करेंगे”। राज कपूर ने कहा था कि उन्हें इसे अपनी आदत में लेना होगा। अगर तुम सुपरस्टार बनना चाहती हो, नहीं तो यह जगह तुम्हारे लिए नहीं है।”
करीना ने कहा, "बेशक, इससे मुझे फर्क पड़ा कि लोग उसके नाम के बारे में बात कर रहे थे। शायद उसे पता भी नहीं है कि पूरा ड्रामा चल रहा था और अब अचानक हर कोई कह रहा है, 'ठीक है जो भी हो'। मैं सोचती थी, 'लेकिन क्यों? क्योंकि आप लोग उसे जानते भी नहीं हो, वह बहुत छोटा है'। इसलिए मुझे लगता है कि अब वह धीरे-धीरे समझ जाएगा और इस बात को समझ रहा है कि लोग उसे फॉलो करते हैं या उसे क्लिक किया जाता है।"
Rakul Preet Singh: बिना बेल्ट के 80 किलो डेडलिफ्ट करने के बाद रकुल को लगी गंभीर चोट? फिर भी कर रही हैं शूटिंग