Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
De De Pyaar De 2 Actress Rakul Preet Singh deadlift during her workout session resulted injury to her back
{"_id":"670f578308a93ea32c09aa21","slug":"de-de-pyaar-de-2-actress-rakul-preet-singh-deadlift-during-her-workout-session-resulted-injury-to-her-back-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakul Preet Singh: बिना बेल्ट के 80 किलो डेडलिफ्ट करने के बाद रकुल को लगी गंभीर चोट? फिर भी कर रही हैं शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rakul Preet Singh: बिना बेल्ट के 80 किलो डेडलिफ्ट करने के बाद रकुल को लगी गंभीर चोट? फिर भी कर रही हैं शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बी-टाउन के पावर कपल में से एक हैं। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी अपने जिम वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, खबर आई है कि बिना बेल्ट के 80 किलो डेडलिफ्ट करने के बाद रकुल प्रीत सिंह को गंभीर चोट लगी है और अब फैंस को अभिनेत्री का हेल्थ अपडेट भी मिला है।
2 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो "रकुल पिछले कुछ दिनों से बेड रेस्ट कर रही हैं और स्थिति काफी डरावनी हो गई है। यह पांच अक्तूबर की सुबह का मामला है, जब रकुल अपना वर्कआउट कर रही थीं। उन्होंने बेल्ट पहने बिना 80 किलोग्राम का डेडलिफ्ट किया, जिसके कारण उनकी पीठ में ऐंठन और तेज दर्द होने लगा था।" हालांकि, अभिनेत्री ने इसे करना जारी रखा, जिसकी वजह से चोट बढ़ गई।
3 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
चोट के कारण डॉक्टर्स ने रकुल को आराम करने की सलाह दी है। खबरों की मानें को चोट के बावजूद, उन्होंने अपने कमिटमेंट को पूरा करने के लिए लगातार दो दिनों तक दवा लेते हुए 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
यही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि तीन दिनों तक दर्द सहने के बाद, वह फिजियो के पास गईं और हर बार तीन से चार घंटे के बाद दर्द वापस आ जाता। उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट के पास जाना जारी रखा, लेकिन 10 अक्तूबर को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। हालांकि, अब अभिनेत्री एक बार फिर बेड रेस्ट कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल इस समय अपनी आगामी फिल्म दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें अजय देवगन और आर माधवन भी शामिल हैं। फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।