फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Divyanka Tripathi: अपने पहले को-स्टार के साथ दिव्यांका ने याद किया झगड़ा, कहा- गुमराह करने वाले कई लोग मिलेंगे

Tue, 09 Apr 2024 08:59 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 09 Apr 2024 08:59 AM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi Reveals Peoples Misguided her in Career Recalls Fight With Banoo Main Teri Dulhann Co-star
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत का एक जाना-माना नाम हैं। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये है मोहब्बतें' जैसे सीरीयल में किरदार निभाने वाली दिव्यांका की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। मगर यहां तक पहुंचना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी करियर की यात्रा के बारे में बात की है। उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया कि कैसे शो में उनके निर्देशक के अजीब सुझाव के कारण उनके को-स्टार के रिश्ते हमेशा के लिए खराब हो गए।

Divyanka Tripathi Reveals Peoples Misguided her in Career Recalls Fight With Banoo Main Teri Dulhann Co-star
दिव्यांका त्रिपाठी-शरद मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया, 'इस इंडस्ट्री में आपको गुमराह करने वाले बहुत सारे लोग मिल जाएंगे। वे कभी-कभी ऐसी अजीब सी सलाह लेकर आपके पास आते हैं। मेरे पहले शो में में मेरे किरदार का को-स्टार के साथ ऑनस्क्रीन झगड़ा होना था। उस सीन को अच्छा दिखाने के लिए निर्देशक ने वास्तव में हमारे बीच लड़ाई करवा दी, ताकि हम वास्तविक रूप से लड़ने लगें।' 

Maidaan Review: बायोपिक में अजय देवगन की चौंकाने वाली अदाकारी, देखिए कहानी एस ए रहीम की और बोलिए ईद मुबारक

Divyanka Tripathi Reveals Peoples Misguided her in Career Recalls Fight With Banoo Main Teri Dulhann Co-star
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कही कि इससे वे बहुत हैरान रह गई थीं। उनके रिश्ते उसके बाद कभी उस अभिनेता के साथ ठीक नहीं हुए। दिव्यांका ने कहा, उन्होंने हमारे बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की। सीन शूट होने के बाद उन्होंने हमें बताया कि यह हमसे मेथड एक्टिंग करवाने का उनका तरीका था। आज भी को-स्टार के साथ मेरा रिश्ता अच्छा नहीं है। यह काम करने का बहुत ही टेढ़ा तरीका था। मगर लोग ये चीजें करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi Reveals Peoples Misguided her in Career Recalls Fight With Banoo Main Teri Dulhann Co-star
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी में कमाल दिखाने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनके फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। इन दिनों वे वेब सीरीज 'अदृश्यम- द इनविजिबल हीरोज' के प्रचार में व्यस्त हैं। यह सीरीज 11 अप्रैल को सोनी लिव पर रिलीज होगा। इसमें वह एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी।

विज्ञापन
Divyanka Tripathi Reveals Peoples Misguided her in Career Recalls Fight With Banoo Main Teri Dulhann Co-star
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज की शूटिंग से पहले दिव्यांका को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनका लिगामेंट टूट चुका था। उन्होंने शूट से पहले अपनी सर्जरी कराई थी, जिससे आगे कोई परेशानी न हो। दिव्यांका के लिए अपने आप को शूटिंग के लिए तैयार करना बिल्कुल भी आसान नहीं था।  

Imtiaz Ali: इम्तियाज को 'जब वी मेट' वाली करीना हैं ज्यादा पसंद, बोले- 'गीत' का किरदार है दिल के करीब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed