फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya Bachchan: जया बच्चन का जलवा है बरकरार, परिवार और करियर दोनों को संभालने में हैं बेमिसाल

Tue, 09 Apr 2024 07:36 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 09 Apr 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
jaya bachchan celebrating her birthday today click here to know about her films net worth and family life
जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाली यह जहीन अदाकारा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए आज जया बच्चन के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं--


कपूर खानदान से रिश्ता होने के बावजूद इस हीरो ने किया खूब स्ट्रगल
jaya bachchan celebrating her birthday today click here to know about her films net worth and family life
जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की पत्नी और अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन का जन्म  9 अप्रैल 1948 को जबलपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भोपाल से पूरी की थी। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जया बच्चन ने 'फिल्म एंड टेलीविजन इन्स्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे' से एक्टिंग का कोर्स किया था। 
jaya bachchan celebrating her birthday today click here to know about her films net worth and family life
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
'सिलसिला', 'अभिमान' और 'गुड्डी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी जया बच्चन ने अपना डेब्यू बंगाली फिल्म 'महानगर' से किया था। उस वक्त जया की उम्र महज 15 साल थी। 'महानगर' में जया के काम को दर्शकों ने काफी सराहा था। इस फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ अपना रुख किया और फिर एक के बाद एक हिट फिल्म देती चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jaya bachchan celebrating her birthday today click here to know about her films net worth and family life
व्हाट द हेल नव्या - फोटो : इंस्टाग्राम

जया बच्चन एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक पत्नी और मां भी हैं। हाल ही में जया बच्चन अपनी नातिन नव्या नंदा के साथ पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' में नजर आई थीं। दर्शकों को जया बच्चन का बेबाक अंदाज काफी पसंद आता है। 
विज्ञापन
jaya bachchan celebrating her birthday today click here to know about her films net worth and family life
जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टिंग के अलावा जया बच्चन राजनीति में भी अपनी अलग पहचान रखती हैं। साल 2004 में जया बच्चन समाजवादी पार्टी से जुड़ीं। जया बच्चन राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं। वहीं अगर अभिनेत्री की संपत्ति की बात करें तो वे पति अमिताभ बच्चन से कहीं पीछे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जया बच्चन  लगभग 68 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। 

Chaitra Navratri 2024: दूसरे धर्म के ये सितारे भी मनाते हैं नवरात्रि, मां दुर्गा की करते हैं अराधना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed