फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajan Shahi: राजन शाही की इफ्तार पार्टी में अनुपमा-ये रिश्ता क्या कहलाता है के सितारों का मेला, तस्वीरें वायरल

Tue, 09 Apr 2024 12:36 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 09 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Anupamaa Yeh Rishta Kya Kehlata hai Batein Kuch Ankahee Si Aai Kuthe Kay Karte cast in Rajan Shahi Iftar Party
राजन शाही की इफ्तार पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' सबसे पसंदीदा टीवी शो हैं। इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों टीवी शो टीआरपी चार्ट पर शीर्ष पांच टीवी शो में शामिल रहे हैं। वहीं, शो के कलाकारों की भी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। एक ओर रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना ने 'अनुपमा' में अपनी शानदार केमिस्ट्री से सभी को दीवाना बना दिया है। वहीं दूसरी ओर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शामिल हुए हैं और अद्भुत प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों शो के कलाकार आज निर्माता राजन शाही की इफ्तार पार्टी के लिए एक साथ आए थे।

Anupamaa Yeh Rishta Kya Kehlata hai Batein Kuch Ankahee Si Aai Kuthe Kay Karte cast in Rajan Shahi Iftar Party
राजन शाही की इफ्तार पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजन शाही हर साल अपने शो के सेट पर इफ्तार पार्टी रखते हैं। वे अपने शो से जुड़े सभी स्टार्स को इनवाइट करते हैं। उन्होंने सोमवार, 8 अप्रैल को 'अनुपमा' के सेट पर इफ्तार पार्टी रखी थी। पार्टी में अनुपमा के सभी कलाकार रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, वकार शेख, अल्पना बुच, मदालसा शर्मा और अन्य लोग नजर आए।
BMCM: अमिताभ बच्चन-गोविंदा की राह पर चलेंगे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ? क्या फिल्म में होगा इनका डबल रोल का धमाका

Anupamaa Yeh Rishta Kya Kehlata hai Batein Kuch Ankahee Si Aai Kuthe Kay Karte cast in Rajan Shahi Iftar Party
राजन शाही की इफ्तार पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सितारे समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी, शिवम खजुरिया, अनीता राज, सचिन त्यागी, संदीप राजोरा और अन्य लोग भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। राजन शाही ने अदा खान, आमिर अली, किंशुक महाजन, जय सोनी, शिवांगी जोशी, करिश्मा सावंत, करण मेहरा और अन्य कई कलाकारों को आमंत्रित किया था।
Kangana Ranaut: आखिरकार कंगना ने क्यों बनाई इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी'? अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa Yeh Rishta Kya Kehlata hai Batein Kuch Ankahee Si Aai Kuthe Kay Karte cast in Rajan Shahi Iftar Party
राजन शाही की इफ्तार पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इफ्तार पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं और प्रशंसक अपने पसंदीदा टीवी सितारों से भरी इस पार्टी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। लोग अनुपमा और अभिरा को एक साथ देखकर खुश थे। टीम ने रूपाली गांगुली का जन्मदिन भी मनाया। इफ्तार पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
Prabhas Next Film: 'सीता रामम' के निर्देशक के कंधों पर प्रभास की अगली फिल्म की कमान, कब शुरू होगी शूटिंग? जानें

विज्ञापन
Anupamaa Yeh Rishta Kya Kehlata hai Batein Kuch Ankahee Si Aai Kuthe Kay Karte cast in Rajan Shahi Iftar Party
राजन शाही की इफ्तार पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इफ्तार पार्टी में 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के साथ-साथ टीवी शोज 'आई कुठे काय करते', 'बातें कुछ अनकही सी' के कलाकार भी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान रुपाली गांगुली लाल रंग के अनारकली सूट में बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। सभी सितारों ने पारंपरिक ड्रेस के साथ निर्माता राजन शाही के इफ्तार पार्टी की रौनक बढ़ाई।
OTT This Week: ओटीटी पर मजेदार होगा यह सप्ताह, क्राइम-थ्रिलर की दुनिया में ले जाएंगी ये वेब सीरीज और फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed